{"_id":"589764ae4f1c1b9073e805f9","slug":"three-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से तीन की मौत
फैजाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में गोरखपुर-फैजाबाद हाईवे पर पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी पटरी पर दो मोटर साइकिलों से भिड़ गई। दोनों बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम को गंभीर हाल में श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद कार पलट गई, उसके परखचे उड़ गए, मगर कार सवारों को खास चोट नहीं आई है। हादसा जिले की सीमा पर पड़ोसी जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
रविवार को एक कार सवार लोग गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू पुल के उस पार पड़ोसी जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित घघौवा पुलिस चौकी क्षेत्र मेें तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार फोर लेन हाईवे के डिवाइडर से टकराई तो डिवाइडर को पार करते हुए हाईवे की दूसरी पटरी पर पहुंच गई और बस्ती की ओर जा रही दो मोटर साइकिलों को टक्कर मारते हुए कार सड़क पर पलट गई।
माजरा देख रहे लोगों ने हल्ला-गोहार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये तथा जानकारी पर पुलिस भी आ गई। आक्रोशित लोगों ने कार सवारों पर अपना गुस्सा उतारना चाहा, लेकिन पुलिस ने उनको अपने घेरे में ले लिया।
मौके पर गिरे मोटर साइकिल सवारों को निकालने तथा अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू हुई तो पता चला कि हादसे का शिकार हुए पड़ोसी जनपद बस्ती के छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत छतौना निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार तथा इसी क्षेत्र के अतरौरा निवासी 42 वर्षीय अमर सिंह पुत्र बुधराम, उनके 15 वर्षीय पुत्र आकाश की मौत हो चुकी थी जबकि विक्रमजोत निवासी पांच वर्षीय पलक जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। उसको तत्काल अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। जिसका इलाज किया जा रहा है। शवों को श्रीराम अस्पताल के मर्च्युरी में रखवाया गया है। पड़ोसी जनपद की पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व बाइकों को कब्जे में लिया है।