फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   three friend dip in saryu river

सेल्फी लेते सरयू में डूबे तीन दोस्त

Sat, 06 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 06 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
three friend dip in saryu river
सरयू नदी में शनिवार को सेल्फी लेने के फेर में गहरे पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो साथियों को नाविकों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। मृतकों में दो दिल्ली व एक गोंडा जिले का निवासी है। दिल्ली के दोनों युवक गोंडा के नवाबगंज में मित्र के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी अनिरुद्ध गुप्त दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। साथ में उसका छोटा भाई सोनू उसके साथ रहकर दिल्ली में पढ़ाई करता था। चार मई को अनिरुद्ध की शादी थी। सोनू व अनिरुद्ध के 13 मित्र विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन


निवार को सोनू के साथ सभी साथी फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से वापस लौटने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे सभी युवक सरयू पुल के पश्चिम स्थित घाट पर स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पांच युवक सोनू गुप्त (21) पुत्र मिश्रीलाल गुप्त निवासी खेमीपुर, पोस्ट अशोकपुर नवाबगंज गोंडा, दीपक (23) पुत्र अज्ञात, विपिन जोशी (20) पुत्र अज्ञात निवासी मोहन गार्डेन उत्तम नगर द्वारिका मोड़ नई दिल्ली और अनिल व रोहित निवासी दिल्ली एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सेल्फी खींचते हुए घाट से दूर धारा में निकलते चले गए।

तभी एक युवक डूबने लगा और एक दूसरे का हाथ खींचने पर सभी डूबने लगे। शोर सुनकर घाट पर मौजूद नाविक पहुंचे और युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन नदी की धारा में फंसे पांचों युवकों में से अनिल व रोहित को ही सकुशल बाहर निकाल सके।


सोनू, दीपक व विपिन नदी की धारा में समा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को श्रीराम अस्पताल भेजवाया और गोताखोरों के माध्यम से डूबे युवकों की खोजबीन शुरू की। कुछ घंटे बाद पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया।

कोतवाल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सोनू का भाई अनिरुद्ध व परिवारीजन आ गए हैं। दिल्ली के युवकों के परिवारीजनों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed