{"_id":"590e150d4f1c1b0646444677","slug":"three-exam-center-cancel-in-group-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नकल में तीन परीक्षा केंद्र निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नकल में तीन परीक्षा केंद्र निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षा में सामूहिक नकल के आरोप में तीन परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। निरस्त परीक्षा केंद्रों में अंबेडकरनगर जिले का श्रीराम आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय व दशरथ वर्मा महाविद्यालय कटेहरी तथा बाराबंकी जिले का पं. प्राणनाथ कामता प्रसाद महाविद्यालय अमहिया है।
निरस्त परीक्षा केन्द्रों के परीक्षार्थी नौ मई से परिवर्तित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। उड़ाका दलों ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी थी जिसके क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति ने यह निर्णय शनिवार को लिया।
परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल ने बताया कि अंबेडकरनगर के श्रीराम आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम गणित तृृतीय प्रश्न पत्र एवं बीएससी भाग तीन प्राणि विज्ञान तृृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान केन्द्र पर सम्मिलित परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकित कई प्रश्नों के उत्तरों में व्यापक स्तर पर समानता पाई गई।
विज्ञापन
केन्द्र से चार थैले भरकर नकल सामग्री बरामद किए जाने के साथ-साथ दोनों ही विषयों के तीन छात्रों की बाहर से लिखी कापियां बरामद की गई। परीक्ष केन्द्र को निरस्त करते हुए नौ मई से केन्द्र के परीक्षार्थियाें की परीक्षा मां कबुतरा देवी सत्यभामा महाविद्यालय अम्बेडकरनगर पर कराने का निर्णय लिया गया।
बीए प्रथम वर्ष राजनीति शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान दशरथ वर्मा महाविद्यालय कटेहरी अम्बेडकरनगर में उड़ाका दल के पहुंचने पर परीक्षार्थियों समेत सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं एक कक्ष निरीक्षक को नकल सामग्री खिड़की से बाहर फेंकते पाया गया तथा इन गाइडों को एक व्यक्ति थैले में बीनकर भागा।
परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे अधिकांश परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका में अंकित उत्तरों में व्यापक स्तर पर समानता थी। उक्त परीक्षा केन्द्र को परिवर्तित करते हुए नौ मई से आगे की परीक्षाएं जेडीजेबी महाविद्यालय अम्बेडकरनगर में होंगी।
बीए द्वितीय वर्ष राजनीति शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान पं. प्राणनाथ कामता प्रसाद महाविद्यालय अमहिया बाराबंकी में उड़ाका दलों ने निरीक्षण के दौरान एक थैला भरकर नकल सामग्री बरामद करने के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को परीक्षा कक्ष से नकल सामग्री लेकर भागते हुए पकड़ा।
केन्द्र पर परीक्षा दे रहे कुल 28 परीक्षार्थियों से पांच परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इस केन्द्र की नौ मई से आगे की परीक्षाओं को हिन्द महाविद्यालय मुरारपुर दरियाबाद बाराबंकी में कराए जाने का निर्णय लिया गया।
उड़ाका दलों की रिपोर्ट के आधार पर माता रामदासी महिला महाविद्यालय टिकरी गोंडा में बीए द्वितीय वर्ष हिन्दी तृृतीय प्रश्न पत्र प्राणि विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान 22 परीक्षार्थियों के नकल करते हुए पकड़े जाने तथा एक कक्ष निरीक्षका के बैग से नकल सामग्री बरामद होने के कारण उक्त विषयों की परीक्षाओं को निरस्त करते हुए केन्द्राध्यक्ष को चेतावनी जारी किया गया।
महर्षि योगीराज देवरहा बाबा महाविद्यालय अंबेडकरनगर में बीए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र तथा बीए तृृतीय वर्ष अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र, चन्द्रशेखर श्यामराजी महाविद्यालय धानेपुर गोंडा में बीए प्रथम वर्ष समाज द्वितीय प्रश्न पत्र बीएससी प्रथम वर्ष प्राणि विज्ञान तृृतीय प्रश्न पत्र तथा बीएससी तृृतीय वर्ष गणित तृृतीय प्रश्न पत्र एवं बिहारी लाल डिग्री कॉलेज बाराबंकी में बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र में सामूहिक नकल के प्रयास की रिपोर्ट के आधार पर इन महाविद्यालय की उक्त विषयों की परीक्षाओं को निरस्त करते हुए केन्द्राध्यक्ष को चेतावनी जारी की गई।
लक्ष्मण सिंह बेलहरी महाविद्यालय सुलतानपुर में बीए-1 हिन्दी द्वितीय प्रश्न पत्र तथा बीए-3 वर्ष गणित द्वितीय प्रश्न पत्र में तीन परीक्षार्थियों को एक कमरे में पृृथक रुप से नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने पर इन परीक्षार्थियों की अनुचित साधन प्रयोग में परीक्षा निरस्त किए जाने के साथ-साथ केन्द्राध्यक्ष को परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया।