फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three children, including innocent, missing on same day

एक ही दिन मासूम समेत तीन बच्चे लापता

Sun, 19 Mar 2017 10:47 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three children, including innocent, missing on same day
लापता कन्हैया यादव - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से चार दिन पूर्व एक मजदूर का चार वर्षीय पुत्र कन्हैया यादव व बेटी पूजा यादव (14) तथा इंटर के छात्र रमेश कुमार निषाद (17) के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से पीड़ित परिवारों के घर कोहराम मचा है। दोनों परिवारों की तरफ  से गुमशुदगी दर्ज किए जाने की तहरीर पुलिस को दी गई है। बच्चों के लापता होने को लेकर गांवाें में तरह तरह की चर्चा है।
विज्ञापन


पहली घटना थाना क्षेत्र के गांव पंचायत हुसेनपुर निवासी मजदूर खदेरू यादव के परिवार में हुई। मजदूर की बेटी पूजा व बेटा कन्हैया बीते बुधवार की दोपहर 15 मार्च को अचानक घर से लापता हो गए। घटना के समय परिवारीजन दूसरे गांव में मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन


मजदूरी कर लौटे परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला। मां मंजू देवी ने ग्राम प्रधान किशन निषाद के साथ थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रार्थना पत्र दिया। गांव में चर्चा है कि घटना के दिन से ही परिवार से जुड़ी एक महिला भी लापता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव पंचायत पारागरीबशाह में हुई। 15 मार्च की दोपहर कपड़ा प्रेस कराने की बात कहकर घर से निकले इंटर के छात्र रमेश कुमार निषाद पुत्र खदेरू निषाद भी लापता है। लापता बच्चे की मां इंद्रावती ने थाने पर बेटे के लापता होने की सूचना दी। 


पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है एक ही दिन तीन बच्चों के लापता होने की बात ग्रामीणों के गले से नीचे नहीं उतर रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रमापति सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच बीट दरोगा इसहत खान को सौंपी गई है। लापता बच्चों की सुरागरसी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed