फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Threatened je of RES

आरईएस के अवर अभियंता को धमकाया

Mon, 19 Oct 2020 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Threatened je of RES
अयोध्या। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से एक व्यक्ति ने फोन करके रंगदारी मांगी। उसने रंगदारी न देने पर जनसूचना अधिकार अधिनियम व पीआईएल में फंसाने की धमकी भी दी है। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला बताया जाता है।
विज्ञापन

अयोध्या में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात अवर अभियंता संदीप कुमार यादव को नई दिल्ली के रहने वाले जयप्रकाश उर्फ राजू पुत्र लालता प्रसाद द्वारा मोबाइल पर लगातार फोन करके ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि रंगदारी न देने पर संदीप कोे जनसूचना अधिकार अधिनियम व पीआईएल में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित अवर अभियंता ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। बाद में पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में आरोपी का मोबाइल नंबर जयप्रकाश निवासी इस्माइलपुर उन्नाव के नाम पंजीकृत पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed