फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Threat to kill Mahant of Udasin Ashram

अयोध्या: उदासीन आश्रम के महंत को जान से मारने की धमकी

Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Threat to kill Mahant of Udasin Ashram
अयोध्या। धर्मनगरी के प्रतिष्ठित उदासीन संगत ऋषि आश्रम के महंत भरत दास को एक व्यक्ति ने मंदिर पर कब्जा करने व हत्या करने की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने व दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। महंत को यह धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महंत भरत दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार फरवरी को विवेक मुनि निवासी मनकापुर गोंडा द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया एक पत्र उन्हें प्राप्त हुआ। पत्र में लिखा हुआ था कि भरत दास अब तुम्हारा काल निकट आ गया है। अगर तुम जीना चाहते हो तो मेरे खिलाफ गैंगस्टर समेत दर्ज अन्य मुकदमें वापस ले लो। अगर उदासीन आश्रम में रहना चाहते हो तो मुझे दो करोड़ रुपये दे दो।
विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा है कि एक माह में मेरी मांग पूरी कर दो वरना मेरे पास यूपी, बिहार के कई लोग है जो मंदिर में घुसकर कब्जा कर लेंगे। महंत का आरोप है कि विवेक मुनि व दयानंद मुनि आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौखिक रूप से उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कई बार कर चुके हैं। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महंत भरतदास की तहरीर पर विवेक मुनि और दयानंद मुनि समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed