{"_id":"61d9dc6cf9c31c29697e0124","slug":"thirty-corona-beds-will-increase-in-women-s-hospital-faizabad-news-lko6126295189","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में बढ़ेंगे तीस कोरोना बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में बढ़ेंगे तीस कोरोना बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोविड एल-2 अस्पताल बनाए गए जिला महिला अस्पताल में तमाम हाईटेक सुविधाओं से युक्त आईसीयू के तीस बेड और बढ़ाए जाएंगे। महानिदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल के सीएमएस से इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए प्रति बेड 16.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएमएस ने शासन का पत्र मिलने के बाद जगह का चयन किया है।
जिला महिला अस्पताल को कोविड एल-2 अस्पताल के रूप में अपडेट किया गया है। इसके लिए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट लगाया गया है। मौजूदा समय में यहां 118 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इनमें आईसीयू के दस, पीआईसीयू के 40 बेड शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते देख तैयारियों को और हाईटेक किया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल में आईसीयू के तीस बेड और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर चार जनवरी को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से सीएमएस को पत्र जारी किया गया है।
सीएमएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि अस्पताल में तीस आईसीयू बेड बढ़ाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। बेडों को स्थापित करने के लिए पुरानी बिल्डिंग में जगह का चयन भी किया गया है। प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए प्रति बेड 16.85 लाख रुपये शासन की ओर से स्वीकृत किए गए हैं।