{"_id":"64c558f9cbc67cb3200a0217","slug":"thief-sbi-bank-case-open-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-514-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एसबीआई में 20 लाख की चोरी में रेकी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एसबीआई में 20 लाख की चोरी में रेकी करने वाले तीन गिरफ्तार
Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूदौली, अयोध्या। रुदौली नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर के केबिन में दिनदहाड़े घुसकर 20 लाख रुपये की चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि घटना में रेकी करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बैंक में घुसकर घटना को अंजाम देने वाले दो चोर अब भी फरार है।उनकी तलाश की जा रही है।
घटना 6 सितंबर 2022 की है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार राय ने बताया नौवीं मोहर्रम की रात्रि गश्त के दौरान इन तीनों युवकों को नहर कोठी के समीप बने ओवरब्रिज से संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से तीन अवैध तमंचा व 5 जिंदा कारतूस, एक खोका एक बाइक के अलावा तीन मोबाइल व 14,450 रुपये बरामद किया गया। पुलिस का दावा है पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों ने बैंक की चोरी में शामिल होने की बात बताई है। साथ में ये भी बताया कि ये तीनों लोग रेकी कर रहे थे। जबकि इनके दो अन्य साथी बैंक में घुसकर कैशियर के केबिन में रखे 20 लाख रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हुए थे। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में विक्की भानेरिया (सिसोदिया) पुत्र नाजम सिंह, कालू छायल उर्फ अभिनेक पुत्र रनधीर छायल व कन्हैयालाल सिसोदिया पुत्र रणधीर सिसोदिया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश के निवासी है।
बालिका से छेड़खानी में गिरफ्तार
रुदौली,अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व हुए बालिका से छेड़खानी के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर में बताया गया था कि युवक ने घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जमुनिया मऊ निवासी आरोपी युवक राम सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद