फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   thief jewellary

Ayodhya News: सोते रहे घर वाले, चोर ले गए 40 लाख के जेवर और नकदी

Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
thief jewellary
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नकदी सहित लगभग 40 लाख के जेवरात की चोरी से हड़कंप मच गया है। पीछे के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला और किसी को खबर तक नहीं हुई। इस दौरान घर वाले सोते रहे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रेवतीगंज बाजार के निकट पूरे विन्ध्या पाठक गांव के रहने वाले रामबरन पाठक के घर की है। उन्होंने बताया कि रात में घर के लोग सो रहे थे, पीछे की दीवार से चोर घर में घुस गए। अलमारी-बक्से को तोड़कर साेने-चांदी के जेवरात व नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। अलमारी और बक्से टूटे पड़े थे। कपड़े व अन्य सामान बिखरा था। बताया, चोरों ने सोने के चार हार लगभग 10 तोला, चार झुमकी सोने की, पांच मंगलसूत्र, चार सोने की मटर माला, आठ अंगूठी, चार चेन, दो कड़े और चांदी की चार करधनी समेत 40 हजार नकदी व कुछ जरूरी कागजात भी चोर ले गए।
विज्ञापन


रामबरन ने बताया कि लगभग 40 लाख के जेवर चोरी हुए हैं। घर में इतनी बड़ी चोरी को लेकर परिवार में हाहाकार की स्थिति है। पीड़ित ने सोमवार को सुबह थाना इनायतनगर में तहरीर दी। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed