फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thick clouds persisted throughout the day, rain in some areas

दिन भर छाए रहे घने बादल, कुछ इलाकों में हुई बारिश

Tue, 18 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Thick clouds persisted throughout the day, rain in some areas
अयोध्या। जिले में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में काले घने बादल छाए रहे। साथ ही चल रही ठंडी हवा के चलते तापमान में कमी आई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत महसूस की गई। वहीं, जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में हलकी बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे आसमान में हलके से मध्यम बादल छाएं रहेंगे, हलकी व मध्यम वर्षा होने के आसार भी हैं।
विज्ञापन

लोग मंगलवार सुबह जब सोकर उठे तो आसमान में छाए काले घने बादल छाए हुए और ठंडी हवा चल रही थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, यह बादल दिन भर छाए रहे, कुछ ग्रामीण इलाकों में हलकी बारिश भी हुई, इससे दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 आसमान में हलके से मध्यम बादल छाएं रहेंगे।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर वर्षा भी होने के आसार है। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में कमी आई, दिन का अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जिले में मंगलवार को एक एमएम बारिश रिकॉड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed