Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There will be no dilemma, every facility will be available at every step

अयोध्या: नहीं होगी दुविधा, कदम-कदम पर मिलेगी हर सुविधा

Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be no dilemma, every facility will be available at every step
अयोध्या। आवास विकास परिषद द्वारा अयोध्या के उत्तर पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के दोनों तरफ ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है। 1407 एकड़ में नव्य अयोध्या के नाम से बस रहे टाउनशिप में पांच मिनट के फासले पर ही हर सुविधा मिल सकेगी। यहां स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार, बैंक सब आसपास हों, ऐसी योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


6286 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नव्य अयोध्या योजना को दो चरणों व छह क्षेत्रों में बांटा गया है। सरयू नदी से सटे तीन गांवों शाहनेवाजपुर मांझा, मांझा बरहटा व तिहुरा मांझा की जमीन पर यह योजना आकार लेने लगी है।
विज्ञापन


इसके लिए 475 करोड़ का ग्लोबल टेंडर भी हो चुका है। पहले चरण की योजना के लिए 83.54 फीसदी भूमि का अधिग्रहण भी हो चुका है। नव्य अयोध्या का इंफ्रास्ट्रक्चर अलग हो इसके लिए देश की कई बड़ी आवासीय योजनाओं का अध्ययन भी आवास विकास परिषद द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव्य अयोध्या में दो लाख की आबादी बसर कर सकेगी। यहां 1.20 लाख की स्थायी आबादी व लगभग 80 हजार की अस्थायी आबादी के निवास की व्यवस्था होगी। यह परियोजना पांच-मिनट सिटी आइडिया के सिद्धांतों पर तैयार की गई है। इसका ले-आउट इस तरह बनाया गया है कि पांच मिनट के फासले पर ही लोगों को समस्त आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

टाउनशिप में शारीरिक रूप से अक्षम, बुजुर्गों एवं महिलाओं व बच्चों के लिए सुलभ व सुरक्षित बुनियादी सुविधाएं विकसित कर समाज के सभी वर्गों के लिए आवास व रोजगार के अवसर प्रदान करने की कवायद है।

टाउनशिप की कनेक्टिविटी बहुत ही बेहतर होगी। यहां इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। पैदल यात्रियों व दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था होगी। यहां स्मार्ट यातायात प्रणाली लागू रहेगी। (संवाद)



प्रमुख स्थलों से नव्य अयोध्या की दूरी
-रामजन्मभूमि से दूरी- 4.56 किलोमीटर
-अयोध्या रेलवे स्टेशन से दूरी- 2.8 किलोमीटर
-श्रीराम एयरपोर्ट से दूरी- 7.8 किलोमीटर
- अयोध्या धाम बस स्टेशन-500 मीटर

योजना का पूरा विवरण
-भूमि उपयोग- क्षेत्रफल (एकड़ में)
-अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य भवन- 60.14
-मठ एवं धर्मशाला- 55.02
-ग्रुप हाउसिंग- 93.31
-प्लाटेड डेवलपमेंट- 55.61
-मल्टीयूनिट प्लॉट हाउस-108.71
-दुर्बल व अल्प आय वर्ग के भवन-28.12
-वाणिज्यिक व कुटीर उद्योग-128.58
-संस्थान-163.29
-यूटिलिटी विकास - 24.50
-गार्डन जोन-330.68
-पुर्नवास जोन-80.75
-ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन (सड़क 18 मीटर )-182.95
-ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन (सड़क 18 मीटर से कम )-74.97
-गोदाम व कुटीर उद्योग- 20.07
कुल एरिया- 1407.31 एकड़
वर्जन
नव्य अयोध्या (ग्रीनफील्ड टाउनशिप) योजना की परिकल्पना आर्थिक विकास, पर्यटन आधारित विकास के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर की गई है। यहां कुटीर उद्योगों की भी स्थापना होगी, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। योजना के पहले चरण के लिए 475 करोड़ का ग्लोबल टेंडर भी हो चुका है।
- ओपी पांडेय, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed