फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There will be a new system of seeing Ramlala

रामलला के दर्शन की होगी नई व्यवस्था

Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
There will be a new system of seeing Ramlala
अयोध्या। रामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व कल मनाया जाएगा। अयोध्या में भीड़ का सर्वाधिक दबाव रामलला, हनुमानगढ़ी व कनकभवन में होगा। रामजन्मोत्सव के दिन रामलला के दरबार में भी भारी भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए रामलला के दर्शन का प्रवेश व निकास मार्ग अलग-अलग बनाया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र व एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय ने रामलला-सुग्रीव किला मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर मंथन किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भीड़ बढ़ने की सूरत में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। भक्तों को रंगमहल बैरियर से प्रवेश मिलेगा जबकि निकास मार्ग सुग्रीव किला संपर्क से किया जाएगा, ताकि भीड़ का दबाव दर्शनमार्ग पर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि इस बार रामजन्मभूमि की भव्यता भक्तों को निहाल करेगी। जन्मोत्सव पर पूरे दर्शनमार्ग को फूलों से सजाया जाएगा। दूरदर्शन से लाइव प्रसारण होगा।

दर्शनमार्ग पर लाल कारपेट बिछा दी गई है। गर्भगृह में फूलबंगला झांकी भी सजेगी। पूरे मंदिर परिसर की भव्य सजावट की जा रही है। श्रद्धालुओं को बूंदी व पंजीरी का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed