फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Then the mercury reached 43 degrees, people are suffering from heat

पारा फिर 43 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Thu, 14 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Then the mercury reached 43 degrees, people are suffering from heat
तेज धूप में जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिले में गुरुवार की दोपहर एक बार फिर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगले गुरुवार तक मौसम का मिजाज कम होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। आसमान से दिन भर मानो आग बरसती रही। पछुआ हवा, लू व चमड़ी झुलसाती गर्मी से सभी परेशान रहे।
विज्ञापन


प्रमुख सड़कें सूनी रहीं। साप्ताहिक बंदी के दिन चौक में फुटपाथ पर दुकानें सजी जरूर, लेकिन चार बजे तक उन पर वीरानगी छायी रही। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पर रहा। सूरज की तपिश से धूप इतनी तेज कि पंखे की हवा भी लोगों का पसीना नहीं सुखा सकी।
विज्ञापन


सेटेलाइट से मिले आंकड़ों को आधार मानें तो शुक्रवार का दिन जिले के तापमान का सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। इस दिन अधिकतम तापमान 44 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है। गुरुवार को चली पछुआ हवा और लू से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत यह है दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। ऐसे में नगर में चौक को छोड़ कहीं भी शीतल जल पाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। स्वयंसेवी संस्थाओं के प्याऊ अभी तक चालू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed