फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Then came a dengue patient hospital

फिर एक डेंगू मरीज पहुंचा जिला अस्पताल

Tue, 22 Sep 2015 12:52 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
मगर प्रमुख अधीक्षक ने देर शाम कहा कि उन्हें मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, मंगलवार को जांच कराएंगे। हालांकि डेंगू पीड़ित को जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डेंगू को लेकर जिले में पिछले एक सप्ताह से मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। जयपुर से एनएस-1 पॉजीटिव पाए गए जितेंद्र यादव को सीएचसी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल से यह कहकर अगले दिन छुट्टी दे दी गई कि मरीज ने खुद को स्वस्थ बता जाने को कहा था।
विज्ञापन


इसके पहले राजकीय संप्रेक्षण गृह के एक किशोर की मौत हो गई, लेकिन उसे बुखार पीड़ित माना गया, मामले में युवक के भर्ती के होने बाद कोई जांच तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा मामला सीएचसी बीकापुर में सोमवार को खजुरहट से आई एक महिला आशा पांडेय (45) का है। महिला ने डेंगू की शिकायत की और दिल्ली से लाई अपनी रिपोर्ट दिखाई।

महिला के अनुसार वह 10 दिन पहले वैष्णो देवी गई थी। वहां से अपने बेटे के यहां दिल्ली आई, जहां दो दिन रहने पर बुखार हुआ, एक निजी पैथालॉजी में जांच कराई गई तो डेंगू पाया गया। प्लेटलेट्स 59 हजार तक घट कर हो गया था। लेकिन घर आना जरूरी था, यहां आने पर सोमवार सुबह हालत बिगड़ने लगी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. फिरोज अहमद बताया कि महिला ने दिल्ली में जांच करवाई तो एनएस वन पॉजीटिव मिला है। महिला का प्लेटलेट्स भी सामान्य से काफी कम 59 हजार था। इसकी जानकारी सीएमओ को देते हुए महिला को जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।


उधर, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसी तिवारी ने कहा कि उन्हें डेंगू पीड़ित मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को जांच कराकर अपनी रिपोर्ट के आधार पर ही डेंगू का इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed