फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Theft in jewelery showroom

ज्वैलर्स के शोरूम में नकब लगाकर तीन लाख की चोरी

Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Theft in jewelery showroom
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान के गलियारे का शटर तोड़कर घुसे चोरों ने दीवार में नकब लगाकर करीब तीन लाख का माल पार कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन में जुटी है। चोरों ने शोरूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले।
विज्ञापन

बुधवार रात चोरों ने बाजार निवासी विनोद ज्वैलर्स के शोरूम को अपना शिकार बनाया। शोरूम से सटे नाले की ओर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और गलियारे के शटर का ताला तोड़कर पीछे जाने का रास्ता पा लिया। इसके बाद पीछे से जाकर चोरों ने शोरूम के मुख्य दीवार में सेंध लगाकर शोरूम तक पहुंच गए।
विज्ञापन

चोरों ने शोरूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले, लेकिन मुख्य मशीन को नहीं देख पाए। चोर तिजोरी नहीं काट पाए, लेकिन शोरूम में ग्राहकों को दिखाने के लिए रखे जाने वाले आभूषण समेत करीब डेढ़ किलो चांदी उठा ले गए। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी होने की जानकारी दुकान मालिक को गुरुवार सुबह हुई। एसएसआई सर्वेंद्र अस्थाना ने बताया कि तहरीर मिली है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed