{"_id":"638e440eaefec916493d77a0","slug":"theft-faizabad-news-lko6604591171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
पूरा बाजार (अयोध्या)। थाना महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम पिलखावा में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ व डॉग स्क्वॉयड की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ग्राम पिलखावा निवासी पीड़ित राकेश कुमार पांडे ने बताया कि चोर छत से आंगन में उतरे और घर में रखे 38 हजार रुपये उठा ले गए। दूसरे मकान मालिक अंजुल पांडे ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य जेवर उठा ले गए।
तीसरे पीड़ित राजेश कुमार पांडे ने बताया कि उनके घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। थाना प्रभारी महाराजगंज, चौकी प्रभारी पूरा बाजार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद