{"_id":"590cc4094f1c1bd2104415f8","slug":"the-wedding-procession-returned-without-completing-marriage-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बदलने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा बदलने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरिवंश पासिन गांव में गुरुवार रात आई बारात में दूल्हे के बदल जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई। इसके बाद चली पंचायत में लड़की ने यह कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया कि जिस युवक को दिखाया गया था यह वह दूल्हा नहीं है।
आखिरकार बारातियों को बिना शादी के ही लौट जाना पड़ा। गुरुवार रात रौनाही के ताराविशुनपुर गांव से पूरे हरिवंशपुर गांव में बारात आई थी। रात करीब आठ बजे जैसे ही दूल्हे संग बारात जनवासे में पहुंची, वैसे ही लड़की पक्ष के किसी की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह यह देख हैरान रह गया कि उसने शादी तय होते समय जिस लड़के को देखा था वह नहीं है।
थोड़ी ही देर में लड़की की तरफ से और लोग एकत्र होने लगे। बात बढ़ने लगी। दूल्हे के पिता को दूल्हा बदलकर बारात लाने की बात जब कन्या पक्ष ने बताई तो वे भड़क गए। जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट की नौबत आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराती भी वहां से खिसकने लगे।
विज्ञापन
बात बन जाए इसे लेकर करीब तीन घंटे तक गांव में पंचायत चली। लेकिन कन्या पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में हाथों में मेंहदी लगाए पहुंची युवती ने शादी न करने का फैसला पंचायत के सामने सुना दिया।
इसी बीच पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। बारात बिना विवाह के ही लौट गई। एसआे ने बताया कि बारात में मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। फिलहाल दोनों तरफ से सुलह समझौता हो गया है, बारात लौट गई।