फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Two Trains were canceled

मुंबई जाने वाली दो ट्रेनें हुईं रद्द

Sun, 21 Jun 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
इसके कारण रविवार को फैजाबाद से मुंबई जाने वाली 11068 डाउन साकेत एक्सप्रेस एक बार फिर रद्द कर दी गई है। इसी वजह से प्रत्येक मंगलवार को मुंबई के कुर्ला को जाने वाली डाउन 22104 फैजाबाद-कुर्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


मंडल कार्यालय उरे लखनऊ की ओर से पहुंचे आदेश को सूचना पट पर चस्पा कर दिया गया है। इससे नौकरी पेशा अथवा दूसरे कार्यों के लिए मुंबई का आरक्षण करा चुके यात्रियों को जहां आर्थिक व मानसिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं रेलवे राजस्व को भी काफी क्षति हुई है। दोनों ही ट्रेनों से लगभग 22 सौ आरक्षित तो इतने ही अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को अपनी यात्री स्थगित करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई जाने के सभी रास्ते इटारसी होकर ही गुजरते हैं, ऐसे में उनके सामने दूसरा विकल्प भी नहीं है। यही नहीं मुंबई जाने वाली दोनों ही ट्रेनों के रद्द हो जाने से दलालों को भी चोट लगी है।


नगर में पांच स्थानों से फर्जी आईडी के सहारे पांच से सात व आरक्षण केंद्रों से दो-तीन तत्काल का कन्फर्म टिकट निकालने वाले दलालों को लगभग दस-दस हजार का नुकसान हुआ है। यह कन्फर्म सीट देकर यात्रियों से डेढ़ से दो हजार रुपये ज्यादा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed