फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The tune of the flute will not echo in the fair, the voice of the surme wala

Ayodhya News: मेले में नहीं गूंजेगी बांसुरी की धुन, सूरमे वाले की आवाज

Sat, 25 Mar 2023 06:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Mar 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
The tune of the flute will not echo in the fair, the voice of the surme wala
मेला प्रशासन की नई व्यवस्था से इस बार बदली होगी अयोध्या मेले की तस्वीर
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में नहीं लगने दी जा रहीं दुकानें, शहर से बाहर किए गए ठेले वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रामनवमी मेले में आने वालों को इस बार बांसुरी की धुन और सूरमा बेचने वालों की आवाज सुनाई नहीं देगी। मेला क्षेत्र मेंं सड़क किनारे कोई दुकानें न लगने देने के मेला प्रशासन के निर्णय से इस बार परिदृश्य बदला हुआ दिखेगा। प्रशासन जहां इसे व्यवस्था में सुधार बता रहा है, वहीं श्रद्धालुओं को चाय-पानी के लिए भी तरसना पड़ सकता है।
सूरमे की दुकान तो कहीं खिलौने की, लाई-रामदाना तो कहीं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें, तो कहीं जलेबी-इमरती, खस्ता-समोसा समेत अन्य ठेले मेले की रौनक हुआ करती थीं। स्थानीय दुकानदारों के अलावा आसपास के जिलों से आने वाले हजारों दुकानदार अयोध्या के साल में पड़ने वाले तीनों मेले में परंपरागत तरीके से अस्थाई दुकान लगाते थे। ये दुकानें सड़क किनारे खाली जगहों पर, दंतधावन कुंड तिराहे से श्रीराम अस्पताल तक, साकेत पेट्रोल पंप ओवरब्रिज के नीचे, नयाघाट लता चौक से बाईपास मार्ग के अलावा गली कूचों में लगती थीं। लेकिन इस बार यह दुकानें मेला क्षेत्र में नहीं लग सकेंगीं।
विज्ञापन

उधर, रामपथ निर्माण से अधिकांश स्थाई दुकानों में करीब 25 फीसदी दुुकानें ही चल रही हैं, वहां भी सड़क किनारे नाले के लिए खोदे गए गड्ढे व बैरिकेडिंग को पार करके जाना पड़ेगा। प्रशासन का आदेश है कि सड़क किनारे 10 मीटर के बाद ही दुकानें लगें और मुख्य मार्ग पर इतनी जगह ही नहीं बची है। वहीं, शहर में सब्जी, फल, चाट-समोसा, फास्ट फूड, पान, जलपान, गन्ने व फलों का जूस, मूंगफली आदि की दुकानें लगाने वालों को शहर से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता नंदू, शैलेंद्र गुप्ता, शक्ति जायसवाल आदि कहते हैं कि यह दुकानें मेले की रौनक होती थीं, यहीं लाखों श्रद्घालुओं को चाय-पानी मिलता था। इन पर रोक ठीक नहीं है। बीते शुक्रवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने जिला प्रशासन व व्यापारियों के साथ बैठक कर इन अस्थाई दुकानें को लगाने के लिए जगह देने के लिए कहा था लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं हो सका है।


बोतलबंद पानी ही बुझाएगा श्रद्धालुओं की प्यास
मुख्य मार्ग पर लता चौक नयाघाट से टेढ़ी बाजार तक की करीब तीन किमी में कहीं पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इस मार्ग पर सारे हैंडपंप या तो खराब हैं या चौड़ीकरण की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में जाहिर है कि श्रद्धालुओं को पीने के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed