{"_id":"5741def04f1c1bb51569095f","slug":"the-sun-breathed-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज ने उगली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज ने उगली आग
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
दोपहर में सड़क व बाजारों में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के बाद रविवार को सुबह होते ही तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे के बाद से ही सड़कें सूनी नजर आने लगीं। दोपहर में तो मानों आसमान से आग बरस रही थी। लोगों ने धूप से बचने के लिए छाता, गमछा का सहारा लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान कम होने के आसार नहीं है।
वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। लोग धूप से बचे। रविवार को सुबह से ही सूरज के तेवर से लोगों के हौसले पस्त दिखाई दिए। दोपहर होते-होते गर्म हवाएं आग की लपटों सरीखी महसूस होने लगी।
दोपहर में तापमान और बढ़ गया। सभी लोग पसीने से तरबतर दिखे। भीषण गर्मी के कारण पंखे भी गर्म हवा उगलतेे रहे। सड़क व बाजारों में सन्नाटा रहा। बस व टेेंपाें स्टैंडों पर भी यात्री कम ही रहे। चालक भी छांव में बैठे यात्रियों के आने का इंतजार करते रहे। जिसे जहां पर भी छांव मिली, वह वहीं रुक गया।
विज्ञापन
रविवार कोे तापमान अधिकतम तापमान 47 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्रता के चलते उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. नानक सरन ने बताया कि इस मौसम में स्वच्छ और ताजा भोजन करें। नियमित अंतराल पर ताजा पानी पीते रहें।