फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The sea voyage of the Queen will be visualized through the Golden Egg

गोल्डेन एग के जरिए होगा रानी हौ की समुद्री यात्रा का दृश्यांकन

Sat, 04 Sep 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The sea voyage of the Queen will be visualized through the Golden Egg
अयोध्या। भारत-कोरिया के मधुर संबंधों का प्रतीक कोरिया पार्क के विस्तारीकरण का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। दीपोत्सव से पहले विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

भारत-कोरिया के संबंधों की गौरव गाथा बयां करने वाला यह पार्क अब वैश्विक पर्यटन का भी केंद्र बनेगा। पार्क में महारानी हौ की समुद्री यात्रा के दृश्यांकन के लिए गोल्डेन एग व तालाब का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरयू तट के निकट 24 करोड़ से कोरिया पार्क के विस्तारीकरण का काम पूरा होने को है। इस पार्क का निर्माण करीब दो दशक पूर्व कोरिया की ओर से महारानी हौ की स्मृति में कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से हर वर्ष कोरिया में रहने वाले करक वंश के लोगों का एक समूह उनकी मातृभूमि अयोध्या आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। कोरिया में करक गोत्र के तकरीबन 60 लाख लोग स्वयं को राजा सूरो और अयोध्या की राजकुमारी का वंशज मानते हैं।
कोरिया का यह स्मारक अब सरयू तट की भव्यता में इजाफा करने के साथ-साथ अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क में गोल्डेन एग (सुनहरे अंडाकार) के जरिए महारानी हौ की अयोध्या से कोरिया की समुद्र यात्रा का दृश्यांकन किया जाएगा।
कोरियाई स्मारक के एक दक्षिण पूर्व कोने पर महारानी हौ और उत्तर-पूर्व पर किंग सूरो की प्रतिमा स्थापित होगी। इनके बीच करीब 30 फीट के तालाब का निर्माण अंतिम दौर में है, इस पर फुट ओवरब्रिज बन चुका है।
इसी तालाब के जरिए प्रतीकात्मक रूप से महारानी हौ की अयोध्या से कोरिया तक की जलयात्रा का दृश्यांकन किया जाना है। इसके अलावा समुद्री यात्रा के दौरान महारानी को रास्ते में प्राप्त हुए गोल्डेन एग को दर्शाने के लिए ग्रेनाइट का एग भी तैयार किया जा चुका है।
विस्तारीकरण के काम में चार करोड़ का काम कोरिया सरकार को करना था। विगत दिनों कोरिया के इंजीनियरों की टीम ने अयोध्या पहुंचकर किंग पवेलियन व क्वीन पवेलियन के स्वरूप को आकार दिया।
किंग पवेलियन में कोरिया के राजा सूरा व क्वीन पवेलियन में महारानी हौ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा भी कोरिया सरकार की ओर से स्थापित की जानी है।
बताया गया कि प्रतिमा तैयार है अगले एक पखवारे के भीतर किंग व क्वीन पवेलियन में यह प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। कोरिया पार्क को भव्य रूप दे रही सेल्वी ट्रेडर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक विस्तारीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
कोरियाई पार्क को इस तरह से बनाया जा रहा है कि यह दोनों देशों के समृद्ध व गौरवशाली संबंधों को कला के जरिए बयां कर सके। पार्क में अवध की वास्तुकला व संस्कृति का प्रस्तुतीकरण व कोरिया के गिम हे सिटी की पहचान भी दर्शायी जाएगी।

पार्क में महारानी है के बारे में जानकारी देने के लिए कई माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। किस तरह राजकुमारी हौ जलयात्रा के जरिए कोरिया पहुंची और वहां करक देश के राजा किम सूरो से विवाह किया, इसको विभिन्न माध्यमों से प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया जाएगा।
डिजीटल तरीके से पार्क को भव्यता देने की भी योजना है। इसके अतिरिक्त मेडिटेशन सेंटर, पाथ-वे, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं से पार्क युक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed