फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The saga of Shri Ram will be seen coming alive in the sky in Deepotsav

दीपोत्सव में आसमान में जीवंत होती दिखेगी श्री राम की गाथा

Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The saga of Shri Ram will be seen coming alive in the sky in Deepotsav
अयोध्या। दीपोत्सव -2021 को ऐतिहासिक बनाने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। भगवान श्री राम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में सदियों से दीपोत्सव का आयोजन होता आ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 2017 में जब मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाली तो उन्होंने दीपोत्सव के आयोजन को ग्लोबल उत्सव बनाने का जो अभियान छेड़ा था वह चार वर्षों में नए रिकॉर्ड कायम करता रहा है।
विज्ञापन

योगी सरकार अपने पांचवें दीपोत्सव को भव्य आकर्षक बनाने के लिए तमाम योजनाओं को मूर्त रूप देने की तैयारी में जुटी है। इस बार दीपोत्सव को हाइटेक बनाने के लिए कई डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना है कि इस बार दीपोत्सव में भगवान राम की वापसी की कहानी और रामायण को पूरी तरह से एनीमेशन के जरिए प्रस्तुत किया जाए। इसके लिए ओलंपिक की तर्ज पर एक एजेंसी द्वारा हवाई ड्रोन शो का प्लान बन रहा है।
उपयोग किए जाने वाले ड्रोन क्वाडकॉप्टर या मल्टी-रोटर्स होंगे। जिनमें बिल्ट-इन एलईडी होंगे जो 12 मीटर प्रति सेकंड की हवा की गति के साथ 400 मीटर तक उड़ सकते हैं और उच्च परिशुद्धता जीपीएस है।
इस संबंध में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने कहा कि दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। ड्रोन शो को लेकर अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
इस साल अयोध्या में राम की पैड़ी की इमारतों के अग्रभाग पर 3-डी होलोग्राफिक शो, 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो आकर्षण का केंद्र होगा। एरियल ड्रोन शो सहित सभी शो की कुल लंबाई 35 मिनट होगी।

जिसमें 3-डी होलोग्राफिक शो के लिए 8 मिनट और 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो के लिए 10 मिनट शामिल हैं। रेडी प्रोजेक्शन मेपिंग के जरिए राम की पैड़ी के प्राचीन मंदिरों की भव्यता देखते ही बनेगी तो यहां राम की कथा का भी दर्शन भक्तों को हो सकेगा। साथ ही साथ वाटर शो के जरिए भी राम की कथा का प्रदर्शन करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed