{"_id":"62b0b88780fe717d7641f7f1","slug":"the-road-on-the-main-road-collapsed-the-truck-carrying-stones-for-the-construction-of-the-temple-was-saved-from-overturning-faizabad-news-lko636087070","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग की सड़क धंसी, मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लेकर जा रहा ट्रक पलटने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग की सड़क धंसी, मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लेकर जा रहा ट्रक पलटने से बचा
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से कुछ ही दूरी पर सोमवार सुबह अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। हादसा तब हुआ जब मंदिर निर्माण के लिए करीब 30 टन पत्थर लादकर जा रहा एक भारी भरकम ट्रक इस सड़क के कोने पर आ गया।
हालांकि सड़क धंसते ही चालक ने ट्रक रोक दिया, जिससे ट्रक पलटने और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में ट्रक पर लदे पत्थरों को अन्य साधन से मंदिर परिसर पहुंचाया गया।
श्रद्धालुओं व पर्यटकों के अलावा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को मंदिर परिसर तक पहुंचाने के लिए अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
दीपोत्सव समारोह की झांकियां भी इसी मार्ग से होकर गुुजरती हैं। समारोह से पूर्व हर वर्ष इस सड़क दुरुस्त की जाती है। इस दुरुस्तीकरण की पोल सोमवार को उस समय खुल गई जब ग्रेनाइट पत्थरों को लादकर मंदिर परिसर जा रहा एक ट्रक टेढ़ीबाजार चौराहे से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि ट्रक के वजन से सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह धंस गया।
ट्रक पलटने से बच गया और मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद मंदिर निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों ने ट्रक पर लदे पत्थरों किसी तरह ट्रक उतारकर मंदिर परिसर पहुंचाया गया।
वर्तमान में राम जन्मभूमि में राममंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। मंदिर निर्माण का मैटेरियल लेकर आने वाले ट्रकों का आवागमन प्रतिदिन रामजन्मभूमि परिसर में होता है।
यह ट्रक हाईवे से मोहबरा होते हुए रामजन्मभूमि मार्ग क्रॉसिंग थ्री तक आते हैं। जहां से इन ट्रकों को अंदर भेजा जाता है। क्षीरेश्वरनाथ के आगे स्थित गेट से टेढ़ीबाजार तक प्रतिदिन मैटेरियल लदे ट्रकों की लंबी लाइन लगी रहती है।
हालांकि राममंदिर निर्माण की सामग्री लेकर आने वाले मालवाहकों के लिए एक नया रास्ता युसूफ आरामशीन के पास से बनाया गया है। यह रास्ता तैयार भी हो गया है लेकिन अभी इस रास्ते को चालू नहीं किया गया है।
सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड डीपी सिंह ने बताया कि जिस जगह पर सड़क धंसी है वहां नीचे वाटर सप्लाई की पाइप लाइन में लीकेज है। इसी के चलते सड़क कमजोर हो गई थी और ज्यादा वजन पड़ने पर सड़क धंस गई। इसे ठीक कराया जा रहा है। जलकल विभाग को भी सूचना दे दी गई है।