फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The planting of over nine million plants show enthusiasm

नौ लाख पौधों के रोपण को लेकर दिखा उत्साह

Mon, 11 Jul 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
The planting of over nine million plants show enthusiasm
फैजाबाद के खानपुर गांव में पौधरोपण करते स्कूली बच्चे । - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी मिशन के तहत सोमवार को जिले के 104 स्थानों पर 9.30 लाख पौधरोपण किया गया। इस दौरान एक लाख महिला श्रमिकों को तीन शिफ्ट में जॉब कार्ड दिए गए थे। प्रत्येक साइट पर देर रात तक पौधरोपण होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


पौधरोपण के महाभियान में वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, चिकित्सा राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, कमिश्नर सूर्य प्रताप मिश्र, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, एसएसपी मोहित गुप्ता समेत अफसरों ने हिस्सा लिया। सपा के विधायकों, पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। सभी कार्यक्रम स्थल सपा के रंग में रंगे दिखे।
विज्ञापन


हालांकि तैयारी को लेकर बेहतर प्लान बनाने वाली डीएम किंजल सिंह ऐन वक्त पर बीमार होने से साइटों पर नहीं निकल सकीं। उनकी ओर से 104 साइटों पर  लगभग एक लाख महिला मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड जारी किए गये थे। इन महिला श्रमिकों को तीन शिफ्ट मजदूरी का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहावल के पिरखौली में 51 पौधों का रोपड़ हुआ। रौनाही के मीरपुर कांटा में इनरह्वील क्लब ने पौधे लगाए। रुदौली के बनमऊ जंगल में छात्र आशीष, मनोज कुमार, प्रशांत कुमार और अभिषेक पांच दिन से पेड़ लगा रहे हैं। इन छात्रों ने बताया की सौ रुपया अभी तक मिला है जबकि डेढ़ सौ रुपया प्रतिदिन देने के लिए कहा गया है।


तारुन के पाराराम,विशुन बाबा, जाना बाजार बेनीगद्दोपुर, पछियाना, कोरोरघोपुर, रौहारी में पौध लगाए गए। जाना बाजार के विसुई नदी के किनारे ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप सिंह ने पौध लगाया। ज्यादातर स्थानों पर मानक के अनुरूप पेड़ अच्छे नहीं थे तथा गड्ढे की गहराई भी कम थी। रुदौली रेंज के 34 साइडों पर दो लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया गया। सुल्तानपुर, लोहटी सरैंया, पूरे शाहलाल आदि स्थानों पर भी पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed