फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The pillar of the swing collapsed in the school, the death of the innocent swinging, two students injured

विद्यालय में झूले का पिलर ढहा, झूला झूल रहे मासूम की मौत, दो छात्र घायल

Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The pillar of the swing collapsed in the school, the death of the innocent swinging, two students injured
अयोध्या-स्कूल का झूला टूटन के बाद पड़ा मलबा व मौके पर जमा लोगो की भीड़।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भाईपुर जहीरगंज में स्थित आरएन शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को झूले का पिलर जमीन से उखड़कर झूला झूल रहे बच्चों के ऊपर गिर गया। हादसे में कक्षा-2 के एक छात्र की मौत हो गई। दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद कुछ स्कूल स्टाफ ने ग्रामीणों के साथ घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। अन्य स्टाफ स्कूल बंद कर फरार हो गया। विद्यालय के प्रबंधक जगतपाल वर्मा का भी फोन ऑफ हो गया। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ अयोध्या ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

मसौधा शिक्षा क्षेत्र के भाईपुर आरएन शिक्षण संस्थान को कक्षा पांच तक की मान्यता प्राप्त है। यहां आसपास के गांवों के करीब 200 बच्चे अध्ययन करते हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी बच्चे स्कूल पढ़ने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे लंच के दौरान कुछ बच्चे स्कूल में लगे झूले पर झूलने लगे। इसी दौरान झूले का पिलर जड़ से उखड़ गया और झूले पर बैठे कक्षा दो के छात्र अमर कुमार वर्मा (8) पुत्र विजय कुमार वर्मा निवासी भाईपुर, कक्षा-तीन के छात्र समर वर्मा (10) पुत्र संजय वर्मा निवासी भाईपुर और उमंग वर्मा (10) पुत्र कृपाराम वर्मा निवासी भाईपुर के ऊपर गिर गया।
जिससे तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल के स्टाफ ने ग्रामीणों के साथ तीनों घायल बच्चों को सीएचसी सोहावल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने अमर कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों छात्रों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि सीमेंट के पिलर को महज एक फुट ही गाड़ा गया था। बरसात के कारण मिट्टी गीली हो गई। जिससे पिलर बच्चों का वजन नहीं उठा पाया और ढह गया।
सीओ ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मसौधा शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल प्रबंध तंत्र बच्चों की सुरक्षा के प्रति कितना लापरवाह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल परिसर में छप्पर रखने के लिए बनाए गए सीमेंट के पिलर के सहारे ही झूले को लटका दिया गया था।
जानकारों का कहना है कि स्कूल में लगे झूले के पिलर को कम से कम पांच फुट गहरा गाड़ा जाना चाहिए। ऐसे में प्रथम दृष्टया स्कूल प्रबंध तंत्र की लापरवाही सामने आ रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस भी विद्यालय प्रबंधन समेत शिक्षकों की फरारी के चलते विद्यालय में लगे झूले के हालात सहित घटना के बाबत कुछ भी बताने में लाचारगी जता रही है।
शिक्षण संस्थान के जर्जर झूले ने शुक्रवार सुबह एक किसान के कुल का चिराग को बुझा दिया। स्कूल का झूला टूटने में छोटे भाई अमर वर्मा की मौत का मंजर देख इकलौती बड़ी बहन कशिश (12) बेहोश हो गई।

उसे भी एक प्राइवेट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। मृतक छात्र की मां सुरसती (38), पिता विजय वर्मा (48) सहित परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक छात्र अमर कुमार वर्मा की फाइल फोटो।-संवाद

मृतक छात्र अमर कुमार वर्मा की फाइल फोटो।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-स्कूल का झूला टूटने से बच्चे की मौत के बाद मौके पर मामले की जांच करते सीओ अयोध्या डॉ.राजेश

अयोध्या-स्कूल का झूला टूटने से बच्चे की मौत के बाद मौके पर मामले की जांच करते सीओ अयोध्या डॉ.राजेश - फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-स्कूल का झूला टूटन के बाद पड़ा मलबा व मौके पर जमा लोगों की भीड़।-संवाद

अयोध्या-स्कूल का झूला टूटन के बाद पड़ा मलबा व मौके पर जमा लोगों की भीड़।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed