फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The most expensive goat sold for 72 thousand

72 हजार का बिका सबसे मंहगा बकरा

Sat, 17 Jul 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The most expensive goat sold for 72 thousand
अयोध्या। बकरीद का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इसकी तैयारियां तेज हो गईं हैं। शहर के नियांवा में बकरा मंडी सज चुकी है। कोलकाता से लेकर उड़ीसा, बिहार तक से व्यापारी बकरे लेकर आए हैं। यहां बड़ी संख्या में खरीदार जुट रहे हैं। शनिवार को मंडी में 72 हजार रुपये का सबसे महंगा बकरा बिका।
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म में बकरीद का पर्व कुर्बानी के त्यौहार के तौर पर मनाया जाता है। शहर में कुर्बानी के लिए नियांवा स्थित बकरा मंडी में बकरों का बाजार लगता है। यहां कोलकाता, उड़ीसा, बिहार समेत आसपास के जनपदों के व्यापारी अपने बकरों को बेचने आते हैं। बकरा मंडी में दस दिन बहुत चहलपहल रहती है। शनिवार को बकरा मंडी पूरी तरह से बकरों से भरी है।
विज्ञापन

बाहरी व्यापारियों व खरीदारों का जमावड़ा लगा रहा। व्यापारी अतीक अहमद बताते हैं कि जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आ रहा है मंडी तेज होती जा रही है। बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं। शनिवार को मंडी में सबसे मंहगा बकरा 72 हजार रुपए का बिका है। इसको सल्लू नामक व्यक्ति ने कोलकाता के जहीर के हाथों बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed