फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The mercury dropped by six degrees, people were seen suffering from the cold

छह डिग्री तक लुढ़का पारा, ठंड से बेहाल दिखे लोग

Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by six degrees, people were seen suffering from the cold
अयोध्या। मौसम की बेरुखी बढ़ती जा रही है, कोहरे व सर्द हवा के चलते गलन में काफी इजाफा हुआ जिससे लोग कंपकंपाते दिखे। शनिवार सुबह छाए घने कोहरे व दिन भर सर्द हवा के चलते दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों को किसी तरह की राहत नहीं दे सकी। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया था। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। धुंध और कोहरे के चलते दृष्यता तकरीबन 50 मीटर तक सिमट गई। दोपहर बाद ही कुछ देर के लिए लोगों को सूर्य के दर्शन हुए लेकिन सर्द हवा के चलते यह धूप बेअसर रही। वहीं शाम होते ही सर्द हवा ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कोहरा, शीतलहर व पाले का कहर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी है। सर्द हवा के चलते लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। सर्दी के सितम से सहमे लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं। मौसम की बेरुखी से सार्वजनिक जगहों पर शाम ढलते ही सन्नाटा छा जाता है। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मकर संक्रांति पर्व के चलते लोगों ने स्नान के लिए गर्म पानी का सहारा लिया। भीषण कोहरे व गलन के चलते बच्चों व बुजुर्गों को स्नान आदि में तकलीफ हुई। वहीं घने कोहरे के चलते बच्चों व युवाओं के चेहरे पर निराशा छाई रही कि वे पतंगबाजी नहीं कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद मौसम खुला तो सबने जमकर पतंग उड़ाई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। कोहरा और गलन से भी निजात नहीं मिलेगी। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed