फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The ill-budget increase in electricity rates

बिजली दरों में इजाफे से गड़बड़ाया बजट

Sun, 28 Jun 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
बेतहाशा महंगाई के दौर में कॉर्पोरेशन द्वारा 15 फीसदी से अधिक बिजली दर की बढ़ोत्तरी से लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है। इससे उपभोक्ता खासे नाराज हैं।
विज्ञापन


उनकी नाराजगी की बढ़ी वजह यह है कि बिजली आपूर्ति की व्यवस्थागत ढांचे में दशकों से कोई सुधार नहीं हुआ। कहते हैं कि पहले बिजली आपूर्ति सुधारते, फिर दरें बढ़ाते तो अच्छा लगता।
विज्ञापन


आए दिन लो वोल्टेज, बेतहाशा कटौती और ट्रांसफार्मर जलने की पीड़ा कोई सुनता नहीं। क्या सरकार बिल के साथ यह भी सुनिश्चित करेगी कि बिजली आपूर्ति खराब मिलेगी, तो क्या कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही लोगों ने बढ़ी बिजली दरों में संशोधन की भी मांग भी उठाई। राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा घोषित बिजली की बढ़ी दरें रविवार से प्रभावी होने की खबरें आने के बाद शहर के उपभोक्ताओं के चेहरे पर खासा रोष देखा गया।

धीनीराम का पुरवा में अपने परिवार के साथ बैठे चक्रवर्ती सिंह बढ़ी बिजली दरों को आम जनता पर जबरन आर्थिक बोझ लादने जैसा कदम बताते हैं। कहते हैं कि बिजली आज लोगों की प्राथमिक जरूरत में शामिल है। लेकिन उपभोक्ताओं को सही ढंग से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही। पहले इस व्यवस्था में सुधार हो तो उपभोक्ताओं को बढ़ी बिजली दरों का भुगतान करना भी नागवार न लगे।

रिकाबगंज निवासी मृदुल गोयल व रामफेर गुप्त परिवार के बीच बढ़ी बिजली दरों को मध्यम वर्गीय परिवार के बजट पर करारी चोट बताते हैं। बताते हैं कि पावर कॉर्पोरेशन बिजली आपूर्ति सही ढंग से कर नहीं पा रहा। लेकिन बिजली बिल वसूलने के लिए घर-घर जरूर पहुंच जाता है।

क्षेत्रवार बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। आपूर्ति के हालात यह हैं कि अबाधित तीन से चार घंटे बिजली नहीं मिल पाती। लोगों ने सरकार व कॉर्पोरेशन प्रशासन से बढ़ी बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी को आम लोगों के बजट के अनुरूप बढ़ाए जाने की मांग भी की।

रिकाबगंज हनुमानगढ़ी निवासी जितेंद्र सिंह परिवार के साथ बढ़ी बिजली दरों पर खासे नाराज दिखते हैं। कहते हैं कि बिजली आपूर्ति की स्थिति हमेशा खराब रहती है। आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाने, लाइन टूट जाने जैसी समस्याओं के साथ आपात कटौती से बिजली गुल रहती है।

कॉर्पोरेशन व शासन बिजली आपूर्ति की इस कमी को दूर करने के बजाए उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ाती जा रही है। कहा कि सरकार व कॉर्पोरेशन को इस बेतहाशा महंगाई में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लागू किए जाने के बारे में पुनर्विचार करना चाहिए।

देवकाली स्थित शांतिपुरम कॉलोनी में सेना के रिटायर्ड भानु प्रकाश सिंह परिवार के बीच बिजली दरों में वृद्धि पर चर्चा करते नाराजगी जाहिर करते हैं। कहते हैं कि आज की महंगाई में आम आदमी का बजट बहुत सीमित है।


ऐसे में शासन व पावर कॉर्पोरेशन से बिजली दरों में बढ़ोत्तरी उपभोक्ताओं के बजट को खराब करने वाला है। कॉर्पोरेशन को पहले बिजली आपूर्ति में सुधार का कदम उठाना चाहिए, जो वर्तमान में जनहित में सर्वाधिक जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed