{"_id":"633f23bb56ed6816f67e3076","slug":"the-group-of-muslims-who-arrived-from-bihar-worshiped-in-the-temporary-yogi-temple-faizabad-news-lko6516739118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से पहुंचे मुसलमानों के जत्थे ने अस्थाई योगी मंदिर में की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से पहुंचे मुसलमानों के जत्थे ने अस्थाई योगी मंदिर में की पूजा
विज्ञापन
अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा में निर्मित योगी मंदिर से करीब 10 दिन पूर्व गायब हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति का तो पता नहीं चल सका। योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्य ने बुधवार से योगी मंदिर के निकट तिरपाल लगाकर अस्थाई योगी मंदिर में पूजापाठ व आरती शुरू कर दिया है।
इसकी खबर लगने पर गुरुवार को बिहार से आए मुसलमानों के एक जत्थे ने पहुंचकर योगी मंदिर में पूजा-अर्चना व आरती की। इस दौरान मुसलमानों के जत्थे में शामिल लोगों ने कहा कि योगी मंदिर का निर्माण करवाकर प्रभाकर मौर्य ने नेक कार्य किया है।
वह भले ही मुख्यमंत्री के विरोधियों को अच्छा न लगा हो। प्रभाकर मौर्य ने बताया कि गुरुवार दोपहर बिहार के मुसलमानों का एक जत्था समाजसेवी साजिद इकबाल निवासी रामपुर कोदर कट्टी, अररिया बिहार के नेतृत्व में पहुंचा।
विज्ञापन
उनके साथ अरबाज आलम, शमीम आलम, अशफाक आलम, मोहम्मद तारिक, अनवर मोहम्मद, नसीम अख्तर,शरीफुल, इश्तियाक ग्राम कुशियारगांव अररिया, मंजर आलम, मोहम्मद मंजर अली, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अबू सलीम निवासी ग्राम चिकनी होशियार गांव अररिया बिहार शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह ने बताया कि मूर्ति का तो पता नहीं चल सका है, खोजबीन की जा रही है। अस्थायी योगी मंदिर की भी कोई जानकारी नहीं है।
कल्याण भदरसा मजरे मौर्या का पुरवा में नवनिर्मित योगी मंदिर से 10 दिन पूर्व गायब हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा से आहत योगी भक्त व प्रचारक प्रभाकर मौर्य ने आरोप लगाया है कि नवनिर्मित योगी मंदिर से योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा को गायब करवाने में चाचा रामनाथ मौर्या का हाथ हो सकता है।
इसकी शिकायत शुक्रवार को पूरा कलंदर थाने से लेकर डीएम व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे। कहा कि वह योगी जी के भक्त हैं। नवनिर्मित योगी मंदिर से करीब 400 फीट की दूरी पर अपने निजी जमीन में त्रिपाल लगाकर अस्थाई बनाए गए योगी जी के मंदिर में पूजा पाठ व आरती का काम शुरू कर चुके हैं।