फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The foundation work of Ram Mandir can be started in a week

एक सप्ताह में शुरू हो सकती है राममंदिर की नींव खोदाई

Sat, 05 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
The foundation work of Ram Mandir can be started in a week
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम अब शीघ्र शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर राममंदिर की नींव खुदनी शुरू हो जाएगी। आगामी 7 व 8 दिसंबर को अयोध्या में रामंमदिर निर्माण समिति की एक अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र रविवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। बैठक में राममंदिर की नींव खोदाई की तिथि पर अंतिम मुहर लग सकती है। नृपेंद्र मिश्र के साथ बैठक में तकनीकी विशेषज्ञों की टीम व ट्रस्टी कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगें।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण दिसंबर माह में ही शुरू हो इसके लिए राम मंदिर निर्माण समिति की एक अहम बैठक 7 और 8 दिसंबर को सर्किट हाउस व राम जन्मभूमि परिसर में होने जा रही है । इस बैठक की अध्यक्षता मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र करेंगे। यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि राम मंदिर निर्माण के लिए टेस्ट पाइलिंग की रिपोर्ट आईआईटी चेन्नई ने टाटा कंसल्टेंसी को सौंप दी है।
विज्ञापन

उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 12 सौ खंभे जमीन के अंदर कैसे तैयार किए जाएं इस पर अध्ययन भी कर लिया है। इस बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए 12 सौ खंबे कैसे बनाए जाएं जो नींव के रूप में मजबूत हो इस पर चर्चा होगी। राम मंदिर निर्माण समिति की सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी भी शामिल होंगे । राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय अयोध्या के कारसेवक पुरम में मौजूद हैं। टाटा कंसल्टेंसी व एलएंडटी के विशेषज्ञ इंजीनियर भी अयोध्या पहुंच गए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा भी रविवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट सूत्रों के मुताबिक रविवार को को कारसेवकपुरम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक बैठक होगी। इसमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, ट्रस्टी राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और टाटा कंसल्टेंसी व लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियर शामिल होंगे। इस बैठक में 7 और 8 दिसंबर की बैठक का एजेंडा तय किया जायेगा।

सात दिसंबर की सुबह सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक से पहले सभी ट्रस्टी, टाटा कंसल्टेंसी, लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ राम जन्मभूमि परिसर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान टेस्ट पाइलिंग के स्थान का भी निरीक्षण किया जाएगा। फिर दोपहर 12 बजे के करीब सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक शुरू होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में आठ दिसंबर को राम मंदिर निर्माण की तिथि निकल कर सामने आएगी कि दिसंबर माह में किस दिन से मंदिर निर्माण के लिए नीव का कार्य आरंभ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed