फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first phase of the campaign ends, voting tomorrow

पहले चरण का थमा प्रचार, वोटिंग कल

Thu, 08 Oct 2015 12:05 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर और अमानीगंज में प्रचार  बुधवार शाम थम गया है। वोटिंग शुक्रवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन


तीनों ब्लॉक क्षेत्रों में जिला पंचायत सदस्य पद के 188 तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1584 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लगभग चार लाख वोटर इनके भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


 तीनों ब्लॉक क्षेत्रों में 695 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहेंगे। पहले चरण में जिले के तीन ब्लॉकों में मतदान कराए जाएंगे।

 मिल्कीपुर, हैरिंगटनगंज व अमानीगंज के 12 जिला पंचायत सदस्यों पदों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 267 पदों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रत्याशी घर-घर संपर्क को निकल पड़े हैं तो प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैयारियां कर रहा है। वोट कराने के लिए लगभग तीन हजार दो सौ मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 

शांतिपूर्ण मतदान को रहेगी 86 मजिस्ट्रेटों की फौज ः तीन ब्लाकों के चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की फौज उतारी गई है।

इनमें जोनल, सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

मिल्कीपुर में आरएफसी हीरालाल और एसडीएम सदर अमित सिंह, अमानीगंज में डीएफओ डॉ. रविकांत व सीडीओ एके बंगारी, हैरिंग्टनगंज में एसडीएम बीकापुर धर्मपाल सिंह व डीडीओ अभिराम त्रिवेदी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

मिल्कीपुर व अमानीगंज में 16-16 और हैरिंग्टनगंज में 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed