फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first day of term papers filed 67 district panchayat member

जिपं सदस्य के लिए पहले दिन 67 पर्चे दाखिल

Mon, 28 Sep 2015 10:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने लाव-लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


 गहमागहमी के बीच कुल 67 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामांकन कराने के लिए सूबे के मंत्री से लेकर विधायक और पूर्व विधायक तक यहां पहुंचे थे। नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में नामांकन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से दोपहर तक तो भीड़ नहीं रही लेकिन इसके बाद शाम चार बजे तक नामांकन करने वालों का कलेक्ट्रेट में तांता लगा रहा।

कलेक्ट्रेट के बाहर वाहनों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग की गई थी तो परिसर में आने के लिए गेट से ही अलग से बैरीकेडिंग करके सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई थी।

बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रही। नामांकन कराने के लिए सूबे के समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, अयोध्या विधायक तेज नरायन पांडेय, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक आनंद सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी के साथ ही दलों के तमाम अन्य नेता भी जिपं सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन कराने पहुंचे थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि नामांकन के पहले दिन 12 वार्डों के लिए कुल 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 25 अमानीगंज प्रथम के लिए दो, वार्ड 26 अमानीगंज द्वितीय के लिए एक, वार्ड संख्या 27 अमानीगंज तृतीय के लिए चार, वार्ड संख्या 28 अमानीगंज चतुर्थ के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 29 मिल्कीपुर प्रथम से छह, वार्ड संख्या 30 मिल्कीपुर द्वितीय से 11, वार्ड संख्या 31 मिल्कीपुर तृतीय से तीन, वार्ड संख्या 32 मिल्कीपुर चतुर्थ से सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।


वार्ड संख्या 33 हैरिंग्टनगंज प्रथम से 11, वार्ड संख्या 34 हैरिंग्टनगंज द्वितीय से छह, वार्ड संख्या 35 हैरिंग्टनगंज तृतीय से पांच, वार्ड संख्या 36 बीकापुर प्रथम से सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

ढींगरा ने बताया कि इन तीन ब्लॉकों के 29 सितंबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed