फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The farmers who went to stop the train were arrested from the station, scuffled

रेल रोकने गए किसानों को स्टेशन से किया गया गिरफ्तार, धक्का-मुक्की

Tue, 19 Oct 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The farmers who went to stop the train were arrested from the station, scuffled
अयोध्या विरोध को जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता रेल रोकने और प्रदर्शन करने के लिए फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जहां पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से शाम को सभी को छोड़ दिया गया। वहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिले में विभिन्न जगहों पर धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/पदाधिकारी उप निदेशक उद्यान के कार्यालय पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शन करते हुए रेल रोकने के लिए फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पहले से भारी संख्या में मुस्तैद पुलिस बल ने उनको हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को दिन भर पुलिस लाइन में रखा गया।
यहां कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों से संबंधित नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि प्रशासन चाहे जितना तानाशाही, हठधर्मिता अपना ले, किसान डरने वाले नहीं हैं।
बताया कि सूर्यनाथ वर्मा, भागीरथी वर्मा, अरविंद यादव व शंकर पाल पांडेय सहित 121 लोग हिरासत में लिए गए थे। तिकोनिया पार्क में संयुक्त मोर्चे के जिला संयोजक मायाराम वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।
जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने, तीनों कृषि बिल वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने, बढ़े डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दामों को वापस लेने की मांग उठाई गई।
इस मौके पर मो. इशहाक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला प्रसाद बागी, युवा रालोद जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, महिला अध्यक्ष सुमन पांडेय आदि मौजूद रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको कार्यक्रम से पूर्व संगठन के तमाम नेता व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी फरीद अहमद ने बताया कि रौनाही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
साथ में भाकियू सोहावल ब्लॉक प्रभारी दानिश खान, प्रदीप कुमार, इंद्राज, सोनू आदि थे। जनौस जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी, मंडल प्रभारी विनोद सिंह, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, माले के प्रभारी अतीक अहमद को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर रविवार से घर में नजरबंद किए गए भाकियू प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे ने घर पर एसडीएम स्वप्निल यादव को ज्ञापन सौंपा।

बताया कि सोमवार सुबह कुछ किसान कार्यकर्ता पटरंगा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ही थे कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने तीनों राष्ट्रपति को संबोधित कृषि कानून वापस लेने समेत 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम रुदौली को सौंपा। उनके साथ लक्ष्मीकांत तिवारी, देव शरण, मो. राशिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed