फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The entire farmers of the country should be debt free: Shiv Kumar

देश के संपूर्ण किसानों को किया जाए कर्ज मुक्त : शिवकुमार

Sun, 15 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The entire farmers of the country should be debt free: Shiv Kumar
अयोध्या। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की बैठक अयोध्या के जानकीमहल ट्रस्ट में हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का ने कहा कि संघ की 15 राज्यों में शाखाएं हैं, संपूर्ण भारत में कार्यक्षेत्र है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को कर्ज मुक्त करते हुए फल, दूध, सब्जी को भी समर्थन मूल्य के दायरे में लाया जाना चाहिए। किसान एवं मजदूरों को 60 वर्ष की आयु में 18 हजार की पेंशन भी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि आज किसान परेशान हैं। किसानों के मूल सवालों पर सरकार निष्फल है। रोजी रोटी-शिक्षा, चिकित्सा के सवाल पर योजनाएं जमीन पर नहीं उतर पा रही हैं। सरकार ने किसानों की आय दो गुना की बात कही थी, जो आज तक नहीं हुआ। फ सलों के दाम आज तक नहीं बढ़े। भारत एक बाजार बनकर रह गया है। किसान जागरूक होगें तभी बाजार पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि अगले 20 हजार करोड़ गन्ना का बकाया केवल उत्तरप्रदेश में ही है। जिसमें से अकेले 278 करोड़ बकाया कुशीनगर में है।
विज्ञापन

बताया कि महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन अयोध्या में करने की तैयारी थी लेकिन यहां धारा 144 लागू है। कहा कि अयोध्या में अब शांति है मंदिरको लेकर सभी समर्थन में हैं, इतना पेनिक फैलाने की जरूरत नहीं है। फिलहाल अधिवेशन अब 22 से 24 फरवरी से कुशीनगर में प्रस्तावित है। बैठक में मंजर अब्बास, रविदत्त सिंह, अजय तिवारी, जगन्नाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, राहुल सिंह, राजेश तिवारी सहित बिहार, गोंडा, बस्ती, मध्यप्रदेश के करीब दो दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed