{"_id":"640b7de1776afa5e9a0c4927","slug":"the-doors-of-ram-temple-will-be-made-from-teak-of-maharashtra-faizabad-news-c-13-1-121694-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महाराष्ट्र के सागौन से बनेंगे राममंदिर के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महाराष्ट्र के सागौन से बनेंगे राममंदिर के दरवाजे
Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर के दरवाजे महाराष्ट्र के सागौन (टीक वुड) की लकड़ियों से बनाए जाएंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अगले सप्ताह विशेषज्ञों की एक टीम महाराष्ट्र भेजने जा रहा है।
यह टीम उच्च गुणवत्ता वाले सागौन की लकड़ियों का चयन करेगी। इसके बाद इन्हें अयोध्या लाया जाएगा। योजना है कि रामनवमी से पहले सागौन की लकड़ियां अयोध्या आ जाएं।
ट्रस्ट सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र के चंदापुर जिले के जंगल टीकवुड की लकड़ियों के लिए प्रख्यात है। कितनी मात्रा में लकड़ी की जरूरत होगी, विशेषज्ञों द्वारा यह जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा। राममंदिर के प्रथम तल में कुल 13 दरवाजे लगने हैं।
विज्ञापन
गर्भगृह में एक बड़ा दरवाजा लगेगा। यह दरवाजे सागौन की लकड़ियों के होंगे। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार सागौन की ये लकड़ियां भारी छूट में राममंदिर के लिए उपलब्ध कराएगी। लकड़ी को अयोध्या भेजने से पहले महाराष्ट्र सरकार पूजा-अर्चना भी करेगी।
18 व 19 को होगी राममंदिर समिति की बैठक
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 18 व 19 मार्च को होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 17 की शाम अयोध्या पहुंच जाएंगे। इस बार बैठक में मूर्तिकारों को भी बुलाया जाएगा।
राममंदिर में स्थापित होने वाली अचल मूर्ति को लेकर बैठक में फाइनल सहमति बन सकती है। मूर्तिकार अपनी-अपनी डिजाइन प्रस्तुत करेंगे। बैठक में डिजाइन पर सहमति बनने के तुरंत बाद मूर्ति निर्माण का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। संवाद