{"_id":"574dde8e4f1c1b77071096b3","slug":"the-death-of-the-young-man-riding-a-bike-suv-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित गनौली के पास सोमवार रात एसयूवी की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे मवई से गनौली घर को बाइक से जा रहे मो. वैश (22) पुत्र मजहर, संदीप (24) पुत्र शत्रोहन यादव और रामसूरत (20) पुत्र गनेश यादव जैसे ही जरैला बाजार के पास पहुंचे कि तभी लखनऊ की तरफ से आ रही एसयूवी (बोलेरो) ने टक्कर मार दी।
जब तक लोग वहां पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया गया। जहां डॉक्टर ने मो. वैश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल संदीप व रामसूरत को मामूली चोटें आई थीं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हाईवे चौकी पुलिस ने बताया कि उसे घटना की जानकारी नहीं है।