{"_id":"5814e1fe4f1c1b980dbc27b4","slug":"the-death-of-the-elderly-falling-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियालदह एक्सप्रेस से गिरा बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियालदह एक्सप्रेस से गिरा बुजुर्ग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह कोलकाता से जम्मूतवी जा रही अप 13151 सियालदह एक्सप्रेस से प्लेटफार्म पर गिर जाने से एक बुजुर्ग बेहोश हो गया। आचार्य नरेंद्र देव नगर रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे में आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंचने पर आरपीएफ के सहायक निरीक्षक एसडी मिश्र ने बेहोश बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
सायंकाल चार बजे के करीब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जाहिरा तौर पर कोई चोट न दिखने से माना जा रहा है कि ट्रेन से गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। बुजुर्ग के पास से गोसाईगंज से फैजाबाद का केवल टिकट मिला है। समझा जा रहा है कि मृतक उसी क्षेत्र का रहने वाला था।
अप सियालदह सुबह 10:20 बजे के करीब सिटी स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज था। गाड़ी रुकने से पहले ही पूर्वी छोर पर बुजुर्ग नीचे गिर गया। ऐसा किसी का धक्का लगने से या उतरने के प्रयास में हुआ, यह पता नहीं चल सका। करीब 65-70 वर्षीय बुजुर्ग गिरने के बाद बेहोश हो गया।
विज्ञापन
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी कहते हैं कि ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवान, ट्रेन गार्ड और स्टेशन मास्टर से उन्हें सिटी स्टेशन पर किसी बुजुर्ग के गिरने की सूचना मिली थी। सहायक निरीक्षक एसडी मिश्र व जवानों को भेजा था।
एंबुलेंस देर से आने की सूचना पर बेहोश बुजुर्ग को दूसरे साधन से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था। सहायक उपनिरीक्षक मिश्र ने बताया कि डॉक्टरों और आरपीएफ का प्रयास सफल नहीं हुआ और शाम को घायल बुजुर्ग की मौत हो गयी।
बताया कि जनरल टिकट के अलावा मृतक के पास से कोई कागजात या मोबाइल नहीं मिला है। गेहुंआ रंग वाले मृतक के शरीर पर गंदी धोती और कुर्ता है। जिला पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में ले लिया है।