फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The condition of Kanhaiya Das, an important character of the temple movement, is critical.

मंदिर आंदोलन के अहम किरदार कन्हैया दास की हालत गंभीर

Tue, 30 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The condition of Kanhaiya Das, an important character of the temple movement, is critical.
अयोध्या। राममंदिर आंदोलन के अहम किरदारों में शामिल संत समिति अयोध्या के अध्यक्ष व विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महंत कन्हैयादास रामायण की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

वे फेफड़े की समस्या से पीड़ित हैं, पटना के महावीर कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस साल हरिद्वार संत सम्मेलन से लौटने के बाद उन्हें कोरोना हो गया था। तभी से महंत कन्हैयादास फेफड़े के संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

कुुछ महीनों से उनका इलाज इंदौर में चल रहा था। जहां सुधार न होने पर उन्हें पटना में भर्ती कराया गया है। कन्हैयादास रामायणी रामकोट स्थित सनकादिक आश्रम के महंत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी गणना विहिप के ओजस्वी वक्ताओं में होती है। मंदिर आंदोलन में भाषणों के जरिए युवाओं में जोश भरने के लिए वे जाने जाते थे। उनके उत्तराधिकारी शिष्य संतोष दास बताते हैं कि वे संत समिति अयोध्या के अध्यक्ष पद पर भी हैं।
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में भी शामिल हैं। गुरुदेव का 1992 के आंदोलनों में अहम योगदान रहा वे विपरीत परिस्थितियों में भी संघ, विहिप के साथ डटे रहे। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी खासी रुचि रहती है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कन्हैयादास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके योगदानों का जिक्र किया। कहा कि उनके इलाज में हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed