फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The color of a ram wedding celebration in Ayodhya

अयोध्या में चटख हुआ राम विवाह उत्सव का रंग

Tue, 21 Nov 2017 10:26 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 21 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
The color of a ram wedding celebration in Ayodhya
जानकी महल में फुलवारी लीला के दौरान पुष्प तोड़ते राम व लक्ष्मण के स्वरुप। - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में रामविवाहोत्सव का रंग चटख हो गया है, धर्मनगरी के  विभिन्न मंदिरों में उत्सव का दौर जारी है। विवाहोत्सव का मुख्य पर्व अगहन शुक्ल पंचमी तिथि 23 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर अयोध्या के मंदिरों से सुभव्य राम-बारात निकाली जाएगी तथा विवाह की रस्म भक्तों के आकर्षण का केन्द्र होगी। मंदिरों में मंगलवार को भगवान श्रीराम सहित चारों भाईयों के हल्दी (मटकोर) की रस्म हुई। विवाह परंपरा से जुड़े विभिन्न पूजन व अनुष्ठान आयोजित किए गए। 
विज्ञापन


रामविवाहोत्सव का मुख्य पर्व नजदीक आने के साथ ही अयोध्या राम विवाह के रंग में रंगने लगी है। मंदिरों में मंगलवार क ो श्रीराम समेत चारों भाइयों के हल्दी की रस्म हुई। श्रीरामविवाहोत्सव को लेकर दुल्हन की तरह सजे जानकी महल ट्रस्ट में मंगलवार को फुलवारी लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


भगवान राम व सीता के फुलवारी लीला के मंचन के मनमोहक दृश्य से श्रद्धालु कृतार्थ हो रहे हैं। श्रद्धालुओं व संतों द्वारा संगीतमय वातावरण में गाए जा रहे विवाह पद कुअंरू कुअरि कल भावंरि देहीं। नयन लाभु सब सादर लेही। जाइ न बरनि मनोहर जोरी। जो उपमा कछु कहां सो धोरी...गुंजायमान हो रहे हैं। दशरथमहल बड़ास्थान में बिन्दुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्रप्रसादाचार्य की अध्यक्षता में रामविवाहोत्सव की धूम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकथा के साथ रामलीला मंचन का आयोजन भक्तों के श्रद्धाकर्षण का    केन्द्र बने हुए हैं। महंत देवेन्द्रप्रसादाचार्य ने बताया कि 23 नवंबर को मंदिर से सुभव्य रामबारात निकाली जाएगी।     इसी प्रकार  विअहुति भवन, लक्ष्मण किला, मणिरामदास की छावनी, श्रीरामबल्लभाकुंज, रामहर्षणकुंज, रसमोदकुंज सहित अन्य मंदिरों में रामविवाहोत्सव का उल्लास छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed