फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The body of the claimant for the post of Head was found hanging on the tree, fearing murder

प्रधान पद के दावेदार का शव पेड़ पर लटकता मिला, हत्या की आशंका

Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The body of the claimant for the post of Head was found hanging on the tree, fearing murder
अयोध्या में मवई के अंकित यादव का लटकता मिला शव-फाइल फोटो - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन की रस्सी के सहारे आम के बाग में एक डाल पर लटकता मिला। युवक पिछले पंचायत चुनाव में रनर प्रत्याशी था, इस चुनाव में भी वह प्रधान पद का दावेदार था। वहीं, परिवारीजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उच्च स्तरीय जांच की मांग कर पुलिस को शव नीचे नहीं उतारने दिया। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख मवई, पटरंगा व रुदौली कोतवाली के प्रभारियों को भी टीम के साथ मौके पर तैनात कर दिया गया। एसपी ग्रामीण, सीओ रुदौली ने आक्रोशित ग्रामीणों को हर संभव जांच का आश्वासन देकर मनाया।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मवई थाना क्षेत्र के जैसुखपुर ग्राम सभा के मजरे रानेपुर गांव के निवासी अंकित यादव (35) का शव रविवार सुबह गांव के पूरब दिशा में स्थित आम की बाग में एक डाल पर नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। अंकित यादव ग्राम प्रधान पद का दावेदार था। वह पिछले पंचायत चुनाव में वह रनर प्रत्याशी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम को अपने परिवारीजनों से वोट मांगने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव लटकता मिला। युवक के पिता राम अभिलाख यादव का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने अंकित को मारकर पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से लटका दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस को शव उतारने से मना कर दिया। आक्रोश बढ़ता देख रुदौली कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी और पटरंगा प्रभारी राम किशन राणा व मवई थाने की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला से एक्सपर्ट की टीम बुलाकर हर एक पहलू का बारीकी जांच की।
घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह और सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने हत्याकर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई हैं।

फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने लिए गए है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक दूध का व्यवसायी था और नेवरा कस्बे में दूध से बने आइटम का कारोबार करता था। अंकित का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है।

अयोध्या-मवई के रानेपुर में युवक की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन

अयोध्या-मवई के रानेपुर में युवक की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed