फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The arched gate will increase the beauty of the railway station

Ayodhya News: धनुषाकार द्वार बढ़ाएगा रेलवे स्टेशन की रौनक

Sun, 12 Mar 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The arched gate will increase the beauty of the railway station
रायगंज मार्ग पर बन कर तैयार धनुषाकार द्वार। -संवाद
अयोध्या। नव्य अयोध्या की सुंदरता में चार चांद लगाने वाला अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन बनकर लगभग तैयार है। स्टेशन के तीन प्रवेश द्वार इसकी भव्यता का गवाह बनेंगे। टेढ़ी बाजार स्थित मुख्य प्रवेश द्वार अभी निर्माणाधीन है, इसे अष्टभुजी पिरामिड का स्वरूप दिया जा रहा है, जबकि रायगंज की ओर निर्मित धनुषाकार प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गया है। इन सभी द्वार की बाहरी दीवारों पर बंशी पहाड़पुर से आए लाल गुलाबी पत्थरों को लगाया जा रहा है। वहीं श्रीराम अस्पताल की ओर बनने वाला तीसरा द्वार पर अभी पेंच फंसा हुआ है।वर्ष 2018 में शुरू हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का पहले फेज का काम लगभग पूरा होने को है। नई बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार है। यहां बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर, एसी वेटिंग रूम, वॉशरूम, पेयजल बूथ, फूड प्लाजा समेत अन्य सुविधाएं तैयार हो चुकी हैं। पूरे भवन को एसी बनाया गया है। दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था की गई है। वहीं, इस स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार टेढ़ी बाजार चौराहे पर बनाया जा रहा है। यह कार्य भी तकरीबन 60 फीसदी पूरा हो चुका है। यहां पर बनाया जा रहा दो भव्य प्रवेश द्वार स्टेशन की भव्यता का गवाह बन रहा है। इसे अष्टभुजी पिरामिड का स्वरूप दिया जा रहा है। दूसरा प्रवेश द्वार स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रायगंज मार्ग पर किया गया है, धनुषाकार में बना यह प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गया है। इन पत्थरों का प्रयोग राममंदिर निर्माण में भी किया जा रहा है। तीसरा प्रवेश द्वार श्रीराम अस्पताल के सामने बनना है। इससे पहले यहां से स्टेशन तक की करीब तीन सौ मीटर की दूरी के मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए जमीन की नाप कर ली गई है। चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद यहां प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


द्वितीय चरण का कार्य जल्द शुरू होने की संभावना
-श्रीराम मंदिर की तर्ज पर करीब दस हजार वर्गफीट में निर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में प्लेटफार्म नंबर तीन के पीछे भी स्टेशन भवन और दोनों तरफ के भवनों को जोड़ते हुए एक एयरकोन कोर्स बनाने का काम भी जल्द शुरू हो सकता है। हालांकि रेलवे से अभी इसकी स्वीकृति नहीं आई है।
विज्ञापन


रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) के जेजीएम, एके जौहरी ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का काम लगभग पूरा है। टेढ़ी बाजार से स्टेशन तक की करीब डेढ़ किमी की दूरी पर प्रवेश द्वार व सड़क निर्माण आदि का कार्य भी अंतिम चरण में है। जल्द ही प्लेटफार्म का विस्तारीकरण शुरू हो जाएगा। बताया कि बारिश के दौरान इस पर लगे पत्थर चमक उठेंगे, इससे इसका लुक और भी निखर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed