फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Testing of continuous flow in Ram's Paidi on 15th

राम की पैड़ी में अविरल प्रवाह की टेस्टिंग 15 को

Fri, 11 Oct 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Testing of continuous flow in Ram's Paidi on 15th
अयोध्या। दिव्य दीपोत्सव की तैयारी में प्रशासनिक अमला पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। समय कम होने के कारण अधिकारी पस्त हैं। दीपोत्सव की तैयारियों को 15 अक्तूबर तक पूर्ण करने की कवायद तेज हो चली है। मुख्यमंत्री कभी भी विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं जिसको लेकर भी अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सीडीओ अभिषेक आनंद व पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने राम की पैड़ी, राम कथा पार्क सहित अन्य दीपोत्सव के अन्य कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राम की पैड़ी के अविरल जल प्रवाह का काम अतिशीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है साथ ही साथ राम की पैड़ी को संजाने संवारने के काम भी तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि तैयारियां पूर्ण होने को हैं। अविरल जल प्रवाह की टेस्टिंग 15 अक्तूबर को की जाएगी। राम कथा पार्क में बने मंच को भव्य रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। राम की पैड़ी के आस-पास बने भवनों, मठ-मंदिरों को एक रंग में रंगने का काम भी शुरू हो चुका है। दीपोत्सव के पूर्व ही सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed