फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tent cityFacilities like five star hotel in

Ayodhya News: टेंट सिटी में होंगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं

Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tent cityFacilities like five star hotel in
ब्रह्मकुंड ​गुरुद्वारे के पास बन रही टेंट सिटी का दृश्य। -संवाद
- ब्रह्मकुंड के पास बन रही आधुनिक टेंट सिटी, सांस्कृतिक मंच भी होगा
विज्ञापन

- सरयू तट पर आस्था के साथ पर्यटन का भी आनंद उठा सकेंगे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। श्रद्धालु अयोध्या में कम से कम एक सप्ताह रुक सकें, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में अयोध्या में छह स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। ये टेंट सिटी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी। यहां भक्तों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा मिलेगी।
रामनगरी में गुप्तारघाट, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा, रामकथा संग्रहालय के पीछे, बाग बिजेसी, कारसेवकपुरम व मणिरामदास छावनी के परिसर में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। छह टेंट सिटी में करीब 88,000 भक्तों के रहने की सुविधा होगी। ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के पास भव्य टेंट सिटी लगभग बनकर तैयार है। गुजरात की कंपनी प्रवेज की ओर से टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। 8500 वर्ग मीटर में निर्मित यह टेंट सिटी किसी बडे़ होटल से कम नहीं लगती। इसके निर्माण में अयोध्या की संस्कृति की झलक भी दिखती है।
विज्ञापन

टेंट सिटी के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही भव्य गेट आकर्षण बढ़ाता है। टेंट सिटी में कदम रखते ही आकर्षक फौव्वारे के बीच स्थित भगवान श्रीराम की चरणपादुका, भव्य लाइटिंग व रामधुन भक्तों को आनंदित करती नजर आएंगी। यहां कुल 30 कमरे निर्मित किए गए हैं, जिसमें समस्त आधुनिक सुविधाएं होंगी। टेंट सिटी परिसर में सांस्कृतिक मंच भी बनाया जा रहा है। जिस पर रामलीला कल्चर शो की भी प्रस्तुति की जाएगी। प्रवेज कंपनी की ओर से ही रामकथा संग्रहालय के पीछे 35 कमरों की टेंट सिटी बनाई जा रही है, यहां भी होटल जैसी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में आने पर देना होगा दोगुना किराया
यहां के सेफ रविशंकर राय ने बताया कि यहां केवल शाकाहारी भोजन की ही व्यवस्था होगी। बिना लहसुन, प्याज का भी भोजन मांग पर दिया जाएगा। अयोध्या घुमाने के लिए टैक्सी की भी व्यवस्था दी जाएगी। यदि दिसंबर में आने के लिए भक्त बुक कराते हैं तो 9 हजार व 17 प्रतिशत जीएसटी यदि जनवरी में बुक कराते हैं तो 20 हजार व 17 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।


बाग बिजेसी में हवन-पूजन के लिए बन रही यज्ञशाला
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाग बिजेसी में 25,000 भक्तों के लिए निर्माणाधीन टेंट सिटी इसी माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। यहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों व साधु-संतों को रोका जाएगा। चूंकि यहां साधु-संतों के निवास की व्यवस्था है, इसलिए हवन कुंड भी बनाए जा रहे हैं। यह टेंट सिटी पांच नगरों में बंटी होगी। हर नगर में एक भोजनालय होगा, जहां एक हजार लोग एक साथ भोजन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed