फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Temple of Ram ki Paidi being decorated with ancient method

प्राचीन पद्धति से सजाए जा रहे राम की पैड़ी के मंदिर

Mon, 27 Sep 2021 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Temple of Ram ki Paidi being decorated with ancient method
अयोध्या। दीपोत्सव 2021 की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी को भव्यता प्रदान करने के लिए विभिन्न संस्थाएं जुट गई हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में राम की पैड़ी के पास स्थित प्राचीन मंदिरों को सजाने का काम भी किया जा रहा है। इन मंदिरों को प्राचीन पद्धति से सजाया व सवांरा जा रहा है।
इवेंट कंपनी की टीम राम की पैड़ी को भव्यता प्रदान करने में जुटी हुई है। राम की पैड़ी के निकट नागेश्वरनाथ, सरयू मंदिर, शेशावतार मंदिर सहित कई ऐसे प्राचीन मंदिर है, जो राम नगरी की पौराणिकता के गवाह भी हैं।
इन मंदिरों को भव्यता प्रदान करने का काम किया जा रहा है। चूना, गुड़, गूगल मोरंग से इन प्राचीन मंदिरों को दुरुस्त किया जा रहा है। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट तक जितने भी मंदिर हैं उन्हें एक रंग में सजाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

सरयू घाटों पर फ्रांस के आर्टिस्ट शिफूमी राम कथा का चित्रन कर रहे हैं। जो दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी सहित 29 घाटों में साढ़े सात लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है। राम की पैड़ी पर ड्रोन शो, लेजर शो, वाटर शो के जरिए राम की कथा का प्रदर्शन भी दीपोत्सव को और भी आकर्षक बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed