{"_id":"60f313188ebc3e6d8363406c","slug":"team-up-and-solve-the-problem-faizabad-news-lko587397059","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम बनाकर समस्या का समाधान कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम बनाकर समस्या का समाधान कराएं
विज्ञापन
अयोध्या। लॉकडाउन के बाद पहले संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने वालों की संख्या बहुत कम रही। रिमझिम बारिश और जानकारी के अभाव में भी शिकायत करने वालों की संख्या कम रही। तहसील दिवस के प्रभारियों ने आई शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। मिल्कीपुर के तहसील दिवस में अनुपस्थित नौ अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। दिवस में कुछ ही तहसीलों में कोविड हेल्प डेस्क दिखाई पड़ी।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, एसपी सिटी विजयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आई हुई शिकायतों को मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए उसके गुणवत्ता पूर्वक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
बताया गया है कि यहां कुल 53 मामले आए, इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। लॉकडाउन के बाद पहले संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। जिले में कुल 294 शिकायतेें आईं, इनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें आईं, इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में अलीगंज निवासी राधेश्याम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन रावत पर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले खाद्यान्न वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया।
तहसीलदार ने सीडीपीओ को निर्देश दिया। राधेश्याम का कहना था कि छह साल से मिलने वाला खाद्यान्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फर्जी अंगूठा लगा कर रख लेती हैं। गर्भवती महिलाओं को वितरित नहीं करती थीं।
अर्थर निवासी नवविवाहिता रूपा ने प्रार्थना पत्र देकर यह गुहार लगाई कि उसके पति ने उसको घर से भगा दिया। रूपा ने बताया कि पांच महीने पहले उसकी शादी सुरवारी मजरे शायपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार से हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही दहेज को लेकर वह उसे मारते-पीटते रहते हैं। 11 तारीख को उसे अपने घर से भगा दिया।
पीड़िता ने इसकी शिकायत रौनाही थाने में की थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई न होने पर उसने तहसील दिवस में फिर शिकायत की। इस पर सीओ सदर ने थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने को कहा। दिवस में सीओ सदर आरके चतुर्वेदी, एसडीएम स्वप्निल यादव, तहसीलदार प्रमेश कुमार, एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए जाने वाले मत्स्य पालन निरीक्षक मिल्कीपुर, उद्यान विभाग निरीक्षक मिल्कीपुर, सहकारी समिति सहायक विकास अधिकारी अमानीगंज, कृषि विभाग सहायक विकास अधिकारी हैंरिंग्टनगंज व अमानीगंज, जल निगम सहायक अभियंता मिल्कीपुर, पशुपालन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर, अमानीगंज व हैरिंग्टनगंज का एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने दिया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला ने पांच दिन के अंदर ही शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सम्यक निस्तारण किए जाने की बात कही। समाधान दिवस में तहसीलदार मिल्कीपुर पल्लवी सिंह, नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह, प्रभारी निरीक्षक खंडासा नीरज सिंह, इनायत नगर थाने के एसएसआई प्रदीप सिंह, कुमारगंज थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर मनीष मौर्य, एसडीओ विद्युत कुमारगंज संतोष कुमार, वन क्षेत्रधिकारी कुमारगंज पीयूष मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बीकापुर में बूंदाबांदी के दौरान तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी केडी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान में 95 शिकायतें आई। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने की जानकारी लोगों को हुई थी लेकिन वह तहसील दिवस में नहीं पहुंचीं जिससे लोगों को निराशा हुई।
उप जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील सभागार के बाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर से कोविड हेल्पडेस्क लगाया गया।
वहां पर आने वाली फरियादियों की सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने तहसील परिसर में संचालित हो रही फोटोस्टेट और कंप्यूटर की दोनों की दुकानों का संचालन बंद करवा दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि दुकान के संचालकों को तीन दिन के भीतर दुकानों को हटा लेने की चेतावनी दी गई है। दुकानें न हटाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रुदौली में लॉकडाउन के बाद तहसील रुदौली के सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सौंपा गया। जानकारी के अभाव की वजह से फरियादियों की संख्या कम रही।
संपूर्ण समाधान दिवस में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी व महामंत्री वेद तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने प्रभारी अधिकारी से हाजिरी के दिन राजस्व निरीक्षक व लेखपालों के अपने कक्ष में न बैठने, तहसील के साथ अधिवक्ता सभागार के भी कायाकल्प कराने, नामांतरण वादों के निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित करने व उपनिबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार व अवैध वसूली पर रोक लगाने संबंधी मांग पत्र सौंपा।
काशीपुर के विजय कुमार, रत्नेश मिश्रा, संजय पांडे व दुर्गेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास की किस्त न आने की शिकायत पर एसडीएम विपिन सिंह ने परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
इसके अलावा जाखौली गांव निवासी झगरू, ध्यानी व रेनु ने पट्टे की भूमि पर अवैध हस्तक्षेप रुकवाने, पालपुर के मो. फहीम ने अपनी आबादी की भूमि पर अवैध हस्तक्षेप रोकने की मांग के साथ पैमाइश, पेंशन, शौचालय, सरकारी आवास आदि से संबंधित शिकायतें मिलाकर कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं।
इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दिवस में क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, आपूर्ति निरीक्षक विनोद यादव, लेखपाल सुभाषचंद्र मिश्रा, यशवंत प्रताप, रौशन कुमार आदि मौजूद रहे।
कुचेराबाजार में मिल्कीपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें आईं। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण एडीएम ने करा दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस से गैरहाजिर मिले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश दिया।
समाधान दिवस में शिकायत करने वालों की संख्या बहुत कम दिखी। इनायतनगर थाना क्षेत्र के मजनाई गांव में प्राचीन आबादी के खाते की भूमि पर दीवानी न्यायालय से ग्रामवासी पूरन के पक्ष में डिग्री होने के बाद निर्माण का मामला एसडीएम के सामने पेश हुआ तो एसडीएम ने इनायतनगर थाने के एसएसआई प्रदीप सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल को तलब कर खूब खरी-खोटी सुनाई। तत्काल प्रधानमंत्री आवास का निर्माण रोके जाने का आदेश दिया।