{"_id":"5b5229b54f1c1b49748b5f4e","slug":"teachers-and-students-will-wear-white-kurta-pajama-or-dhoti-kurta","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक व छात्र पहनेंगे सफेद कुर्ता-पायजामा या धोती-कुर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक व छात्र पहनेंगे सफेद कुर्ता-पायजामा या धोती-कुर्ता
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद
- फोटो : amar ujala
अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में 15 सितंबर को होने वाले 23वें दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु शुक्रवार को कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में 20 समितियों का गठन किया गया। बैठक में कुलपति ने सभी समितियों के संयोजकों को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर आवश्यक बैठक कर कार्य की रूपरेखा तैयार कर ले। समन्वय समिति के अध्यक्ष कुलपति स्वयं होंगे।
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह की लाइव वेव कास्टिंग भी कराई जाएगी। इस अवसर पर विवि की स्मारिका अभिव्यक्ति एवं ई-मासिक पत्रिका का विशेष संस्करण प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र सफेद कुर्ता व पायजामा या धोती-कुर्ता और छात्राएं, शिक्षिकाएं व महिलाएं सफेद सलवार सूट व साड़ी ही पहनेंगी।
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में स्मृति पदक प्रदाता को आमंत्रित किया जायेगा और प्राप्तकर्ता के साथ फोटो सेशन भी कराया जायेगा। दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 5 से 10 सितम्बर तक किया जाएगा। उन्होंने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर वृहद स्तर का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. एसएन शुक्ला, वित्त अधिकारी लाल प्रताप सिंह, उप कुलसचिव उमानाथ, विनय कुमार सिंह, प्रो. आरएल सिंह, मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय, प्रो. अशोक शुक्ल, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. केके वर्मा, प्रो. सीके मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।