{"_id":"6032aaa08ebc3ee9530666f6","slug":"teachers-and-students-will-be-seen-in-white-clothes-faizabad-news-lko5660508167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद परिधान में नजर आएंगे शिक्षक व छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद परिधान में नजर आएंगे शिक्षक व छात्र
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि 14 मार्च को अपराह्न 3 बजे शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह होना है।
इस समारोह के मुख्य अतिथि स्थायी प्रतिनिधि विश्व मौसम विज्ञान संगठन, पूर्व महानिदेशक भारतीय मौसम विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय नई दिल्ली डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौर होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री उच्च शिक्षा व विज्ञान एवं तकनीकी विभाग उत्तर प्रदेश नीलिमा कटियार होंगी। अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन
बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौर एवं विशिष्ट अतिथि नीलिमा कटियार को मानद् उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में परिधान के रूप में पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा तथा महिला परिधान में सफेद कुर्ता-सलवार या लाल बार्डर की साड़ी के साथ ही सिर पर पगड़ी निर्धारित की गई है।
इसमें ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय से लगभग 25 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में कुलपति ने शनिवार को बैठक कर समितियों के संयोजकों से कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
कहा कि 25 फरवरी तक सभी समितियां अपना कार्य पूर्ण कर ले। बैठक में कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी धनंजय सिंह, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुक्ल, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. आरके सिंह, प्रो. फारूख जमाल, प्रो. एनके तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।