फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tajmahal Row Ban on religious activities in Taj Mahal BJP leader demands from Archeology Department

Tajmahal Row: ताजमहल में धार्मिक गतिविधियों पर लगे रोक, भाजपा नेता ने पुरातत्व विभाग से की मांग

Tue, 24 May 2022 10:29 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 24 May 2022 10:29 PM IST
सार

रजनीश सिंह ने ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में डाली थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका खारिज कर दी थी। अब भाजपा नेता ने एक नई मांग की है।

विज्ञापन
Tajmahal Row Ban on religious activities in Taj Mahal BJP leader demands from Archeology Department
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा स्थित ताजमहल में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका डालने वाले भाजपा नेता रजनीश सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने अब एक नई मांग की है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर ताजमहल के परिसर में सभी तरह की धार्मिक गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


इससे पहले रजनीश सिंह ने ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में डाली थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए याचिका खारिज कर दी थी। अब भाजपा नेता ने एक नई मांग की है।
विज्ञापन


आगरा के पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि ताजमहल एक पयर्टन स्थल है, जिसमें बीते कई वर्षों से अनवरत नमाज होती चल आ रही है। हम आपको बड़ी विनम्रतापूर्वक बताना चाहते हैं कि अगर उस परिसर के अंदर आने वाले शुक्रवार को नमाज हुई तो हम वहां सोमवार को बहुत ही शांतिपूर्ण रूप से शिव चालीसा का पाठ व पूजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed