फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   swimming medal

Ayodhya News: मानस ने तैराकी में जीते चार पदक

Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
swimming medal
अयोध्या। सिद्धार्थनगर में संपन्न हुई राज्य सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में मानस ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। स्पोर्ट्स कॉलेज और खेल छात्रावास के खिलाड़ियों के बीच मानस (11) ने दो रजत और दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर अयोध्या के खेल जगत को गौरवान्वित करने का कार्य किया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा के तरणताल में मानस तैराकी प्रशिक्षक अखंड सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। राज्य स्तर पर पहली बार प्रतिभाग करने गए मानस ने अपने प्रदर्शन से पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों को प्रभावित किया। तैराकी के बड़े दिग्गजों के बीच छोटी सी गलती के कारण मानस को स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा। मानस ने 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक प्राप्त किया। 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में मानस को तीसरे स्थान मिला। मानस की उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाल ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed