फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SUV truck clashed, killing two

ट्रक से भिड़ी एसयूवी दो की सांसें थमीं

Sat, 16 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
SUV truck clashed, killing two
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त एसयूवी। - फोटो : अमर उजाला
रौनाही थाना क्षेत्र में दिगंबरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक एसयूवी खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। वाहन में 13 लोगे सवार थे। जिन्हें गाड़ी काट कर बाहर निकाला गया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि दो महिलाओं को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष को जिला अस्पताल भेजा गया। वाहन सवार सभी लोग लखनऊ से तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे जो शाहपुर, थाना जहानागंज, जिला आजमगढ़ के निवासी बताए जाते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से लौट रही एक एसयूवी (स्कॉर्पियो) दिगंबरपुर में जनसमाज इंटर कॉलेज के सामने ओवरब्रिज के पास रात करीब दो बजे नियंत्रण खो बैठी। एसयूवी सामने खड़े ट्रक में जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची रौनाही पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई एसयूवी को कटवाकर फंसे घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सम्राट (2) पुत्र नीरज सिंह व विनीता सिंह (30) पत्नी बृजेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। निशा (34) पत्नी नीरज सिंह, अंशा सिंह (25) पुत्री स्वामीनाथ की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


घायल श्रेया (14) पुत्री बब्लू सिंह, रीता सिंह (42) पत्नी राम नारायण सिंह, शुभम सिंह (21) पुत्र राम नारायण, रोशनी सिंह (22) पुत्री अज्ञात, मालती सिंह (50) पत्नी स्वामीनाथ, ज्योती (24) पुत्री स्वामीनाथ, दुर्गावती (54) पत्नी लालमन, कृष्ण (80), श्रुति सिंह (12) का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

रौनाही थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि सभी पीड़ित शाहपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ के निवासी हैं। जो लखनऊ में तिलक चढ़ाकर आजमगढ़ घर को लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed